कांग्रेस ने किया सोशल मीडिया प्रदेश सचिव का स्वागत

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। शनिवार को कांग्रेस कार्यालय मालवीय उद्यान कोटद्वार में कांग्रेसियो ने प्रदेश नेतृत्व (सो.मी.) द्वारा कोटद्वार के जावेद हुसैन को सोशल मीडिया का प्रदेश सचिव नियुक्त करने पर फूल मालाओं से अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर नवनियुक्त प्रदेश सचिव जावेद हुसैन ने प्रदेश नेतृत्व सोशल मीडिया का आभार प्रकट करते हुए कहा कि मुझे जो भी जिम्मेदारी दी गई है मैं 2027 में उत्तराखंड में कांग्रेस पार्टी को सत्ता में लाने के लिए पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी अपने दायित्व का निर्वहन करूंगा।
अभिनंदन कार्यक्रम में बलबीर सिंह रावत, बीरेंद्र सिंह रावत, प्रेम सिंह पयाल, गोकुल सिंह नेगी, नरेंद्र सिंह नेगी एवं विनोद रावत (पूर्व प्रधान) सुरेन्द्र सिंह गुसाईं, महावीर सिंह नेगी, चंद्र मोहन सिंह रावत, प्रदीप नेगी, गबर सिंह रावत, गोपाल सिंह गुसाईं, भीमेंद्र पवार, हिमांशु डबराल, नागेन्द्र कुमार, त्रिभुवन सिंह आदि कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।





