कांग्रेस ने विभिन्न मांगों को लेकर राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

कांग्रेस ने विभिन्न मांगों को लेकर राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। शनिवारको कांग्रेसियों ने लालढांग चिलर खाल मार्ग एलिवेटेड बनाए जाने, कामर्शियल यात्री गाड़ियों के लिए भी मार्ग खोले जाने के साथ ही अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच सुप्रीम कोर्ट के सीटिंग जज की निगरानी में कराए जाने की मांग को लेकर महामहिम राज्यपाल महोदय को एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी कोटद्वार गढ़वाल के माध्यम से प्रेषित किया।

ज्ञापन में कहा गया जनता की कई वर्षों की मांग एवं आंदोलन के क्रम में एक याचिका के मध्यनजर मा. सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर लालढांग चिलर खाल मार्ग पर “स्टे” रोक को हटा दिया गया है, अब सरकार को चाहिए कि मार्ग एलिवेटेड बनाए एवं कामर्शियल वाहनों पर रोक हटाने के लिए पैरवी कर जनता की न्यायोचित मांग पर सकारात्मक निर्णय ले, ज्ञातब्य है कि जनता लगातार आंदोलन रत है।
एक अन्य मांग पर कहा गया बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड पर अंकिता के माता -पिता ने मांग की थी कि हत्या की CBI जांच सुप्रीम कोर्ट के सीटिंग जज की निगरानी में की जाय, मा. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सहमति प्रदान की थी, जो नहीं हुआ इसलिए सरकार CBI जांच सुप्रीम कोर्ट के जज की निगरानी में कराए जाने की पुनर्संस्तुति की करे, साथ ही हत्याकांड की कड़ी से जुड़े VIP के नाम का खुलासा जल्दी से जल्दी किया जाय।
महामहिम राज्यपाल से निवेदन किया गया है कि दोनों मांगों पर जनहित में सकारात्मक कार्यवाही के लिए राज्य सरकार को निर्देशित करने का कष्ट करें, अन्यत: आंदोलित जनता व्यापक स्तर पर आंदोलनात्मक कार्यक्रम चलाने के लिए बाध्य होगी।
ज्ञापन देने वाले प्रतिनिधि मंडल में कांग्रेस पूर्व मेयर प्रत्याशी रंजना रावत, शंखेश्वर प्रसाद सेमवाल ( प्रदेश उपा. सै. प्रकोष्ठ ) बलबीर सिंह रावत, रमेश चन्द्र खंतवाल, भारत सिंह नेगी, गोकुल सिंह नेगी, बीरेंद्र सिंह रावत, लक्ष्मी चौहान, शीला भारती, प्रेम सिंह पयाल, प्रधान नरेन्द्र सिंह नेगी, प्रधान बिनोद रावत, चंद्र मोहन सिंह रावत, योगेंद्र सिंह चौहान, प्रदीप नेगी, मनबर सिंह रावत, महाबीर सिंह नेगी, कृपाल सिंह नेगी, विजय नेगी, जावेद हुसैन , देवेन्द्र कुमार, नागेन्द्र प्रसाद, परमानंद, आशाराम, जीतेंद्र सिंह, रीता देवी , मदन नेगी, महेश सिंह आदि सम्मिलित थे।

Ravikant Duklan (MA. MassCom )

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *