स्किल वीक के द्वितीय दिवस पर AI/ML एवं IoT विषयों पर हुआ संगोष्ठी एवं कार्यशाला का आयोजन

स्किल वीक के द्वितीय दिवस पर AI/ML एवं IoT विषयों पर हुआ संगोष्ठी एवं कार्यशाला का आयोजन

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान, कोटद्वार में आयोजित स्किल वीक के द्वितीय दिवस पर प्रातः सत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), मशीन लर्निंग (ML) एवं इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT) विषयों पर विशेष संगोष्ठियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के प्राचार्य ओम शंकर सिंह द्वारा की गई।

प्रातः सत्र में अभिषेक सती, एथिकल हैकर, GICT Dehradun द्वारा विद्यार्थियों को AI एवं ML के क्षेत्र में उभरती संभावनाओं, साइबर सुरक्षा तथा आधुनिक तकनीकों की महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। इसके उपरांत ऑनलाइन माध्यम से ESTC कनिया, रामनगर से अपूर्व शकिया द्वारा कृत्रिम बुद्धिमत्ता के विविध आयामों एवं उसके व्यावहारिक उपयोगों पर सारगर्भित जानकारी साझा की गई।

एक अन्य कार्यक्रम में Tata Strive के सहयोग से आयोजित ऑनलाइन सत्र में डॉ. सुयश भारद्वाज, गुरुकुल कांगड़ी, हरिद्वार द्वारा मशीन लर्निंग के तकनीकी पक्षों पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला गया तथा विद्यार्थियों के प्रश्नों का समाधान किया गया।

दोपहर सत्र में IoT विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें प्रज्ञा जोशी, जूनियर साइंटिफिक ऑफिसर, ESTC कनिया, रामनगर ने ऑनलाइन माध्यम से विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने IoT के तकनीकी बिंदुओं, उसके अनुप्रयोगों एवं भविष्य की संभावनाओं पर विस्तार से जानकारी दी।

दोनों सत्रों में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की तथा तकनीकी विषयों के प्रति गहरी रुचि प्रदर्शित की। कार्यक्रम के सफल संचालन में समन्वयक के रूप में भारत पाल एवं विमल कांत की विशेष भूमिका रही।

संस्थान के प्राचार्य ओम शंकर सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को नवीनतम तकनीकों से परिचित कराते हैं तथा उनके कौशल विकास में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। उन्होंने सभी विशेषज्ञों एवं आयोजकों का आभार व्यक्त किया।

Ravikant Duklan (MA. MassCom )

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *