भाजपा कोटद्वार के भव्य होली मिलन समारोह में उमड़ा जनसैलाब

भाजपा कोटद्वार के भव्य होली मिलन समारोह में उमड़ा जनसैलाब

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। भारतीय जनता पार्टी कोटद्वार द्वारा आयोजित भव्य होली मिलन समारोह हर्ष, उल्लास, रंगों और सांस्कृतिक उत्सव के वातावरण में महाराजा वेडिंग प्वाइंट, कोटद्वार में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में कोटद्वार विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण एवं गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग कर उपस्थित जनसमूह को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

समारोह में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता, व्यापारी, सामाजिक प्रतिनिधि तथा क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। पूरे परिसर में पारंपरिक होली गीतों, रंग-गुलाल और उत्साह का माहौल बना रहा। कार्यक्रम के दौरान संगीत, नृत्य एवं अन्य पारंपरिक होली प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया और उपस्थित जनसमूह उत्सव के रंग में सराबोर दिखाई दिया। लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया।

अपने संबोधन में विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण ने कहा कि होली का पर्व हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक है, जो समाज में प्रेम, एकता और आपसी सद्भाव को मजबूत करता है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज के हर वर्ग को जोड़ने का कार्य करते हैं और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं।
गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने भी सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रंगों का यह पर्व सामाजिक समरसता और भारतीय संस्कृति की जीवंतता का प्रतीक है। उन्होंने क्षेत्र के विकास, जनसेवा और जनता के विश्वास पर खरा उतरने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

कार्यक्रम के उपरांत विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण एवं सांसद अनिल बलूनी ने कोटद्वार बाजार में भ्रमण कर व्यापारियों, स्थानीय नागरिकों एवं क्षेत्रवासियों से भेंट की तथा उन्हें होली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस दौरान बाजार क्षेत्र में लोगों ने दोनों जनप्रतिनिधियों का गर्मजोशी से स्वागत किया और उत्साहपूर्वक होली की बधाइयों का आदान-प्रदान किया।

होली मिलन कार्यक्रम के अवसर पर माननीय सांसद अनिल बलूनी, उपाध्यक्ष — उत्तराखंड राज्य स्तरीय जलागम परिषद रमेश गड़िया, प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह बिष्ट, जिलाध्यक्ष राजगौरव नौटियाल, मेयर कोटद्वार शैलेन्द्र सिंह रावत, अध्यक्ष गौ सेवा आयोग राजेंद्र अंथवाल, चेयरमैन इफको उमेश त्रिपाठी, जिला मंत्री सुरेंद्र आर्य, जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा शांता बमराडा, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा शशिबाला केस्टवाल, जिला उपाध्यक्ष मोहन सिंह नेगी एवं जिला उपाध्यक्ष हरि सिंह पुंडीर सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Ravikant Duklan (MA. MassCom )

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *