27 सूत्रीय समस्याओं के समाधान न होने पर भड़के डिप्लोमा इंजीनियर्स

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। उत्तराखण्ड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के बैनर तले मंगलवार को डिप्लोमा इंजीनियर्स ने 27 सूत्रीय समस्याओं के समाधान हेतु महासंघ द्वारा सरकार / शासन स्तर पर लगातार प्रयास करने के पश्चात भी समस्याओं का समाधान नहीं हो पाने के कारण 23.03.2026 से प्रदेश व्यापी अनिश्चितकालीन हडताल के तहत मंगलवार 24.03.2026 को सिचांई निरिक्षण भवन कोटद्वार में हडताल कार्यक्रम आयोजित किया।

सदस्यों को संबोधित करते हुए महासंघ के अध्यक्ष कौशिद अली ने बताया कि चरणबद्ध आंदोलन के प्रथम चरण में दिनांक 02.02.2026 को महासंघ की सभी शाखाओं में बैठकें आहुत की गयी व दिनांक 10.02.2026 एवं 18.02.2026 को प्रदेश के समस्त जनपदों के जनपद मुख्यालय पर डिप्लोमा इंजीनियर्स द्वारा एक दिवसीय धरना कार्यक्रम किया गया। तत्पश्चात दिनांक 23/02/2026 को राजधानी देहरादून में प्रदेश व्यापी रैली सचिवालय तक आहूत की गयी। कार्यकम के द्धितीय चरण में दिनाक 09/03/2026 से 20/03/2026 तक देहरादून में जनपदवार धरना कार्यकम आहूत किया गया। चेताया कि यदि महासंघ की माँगो का जल्द समाधान नही किया जाएगा तो आंदोलन को और तीव्र किया जाएगा। इस अवसर पर उत्तराखण्ड डिप्लोमा इं० महासंघ के जनपद अध्यक्ष पौड़ी इं० कौशिद अली, शाखा अध्यक्ष कोटद्वार इं० आशीष असवाल, इं० राजपाल, इं० दीपेन्द्र रावत, इं० सुदेश बिन्जोला इं० अजीत सिंह, इं० शशि भूषण इं० अमित सैनी, इं० शेषराज, इं० प्रदीप सैनी, इं० विवेक गुसांई, इं० महेश काला. इं० गौरी शंकर, इं० प्रदीप मंमगाई, इं० महकार सिहं. इ० जिले सिहं, इ० विकास कौशिक, इं० सूर्य प्रकाश, ३० जावेद अंसारी, इ० कुलदीप पाल सहित अभियन्त्रण विभागों के समस्त अभियन्तागण उपस्थित रहे।





