विधानसभा अध्यक्ष ने सामूहिक रूप से सुना मन की बात का 132 वां संस्करण

विधानसभा अध्यक्ष ने सामूहिक रूप से सुना मन की बात का 132 वां संस्करण

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड एवं कोटद्वार की विधायक श्रीमती ऋतु खण्डूडी भूषण ने कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र के पदमपुर स्थित सुंद्रियाल वेडिंग प्वाइंट में क्षेत्रवासियों के साथ आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 132वें संस्करण को सामूहिक रूप से सुना।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मन की बात कार्यक्रम देश के नागरिकों को प्रेरित करने का एक सशक्त माध्यम है, जिसमें प्रधानमंत्री जी समाज के विभिन्न वर्गों के प्रेरणादायक कार्यों, जनभागीदारी, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, आत्मनिर्भरता और “वोकल फॉर लोकल” जैसे विषयों पर विशेष जोर देते हैं।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने, पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने, जल संरक्षण को अपनाने तथा समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रहे नागरिकों के उदाहरण प्रस्तुत कर सभी को प्रेरित किया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही। सभी ने प्रधानमंत्री के विचारों को ध्यानपूर्वक सुना और उनसे प्रेरणा ली।

Ravikant Duklan (MA. MassCom )

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *