जिलापंचायत सदस्य कविता डबराल ने किया स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मृति द्वार का लोकार्पण

जिलापंचायत सदस्य कविता डबराल ने किया स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मृति द्वार का लोकार्पण

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। गुरुवार को बिथ्याणी यमकेश्वर में जिलापंचायत सदस्य श्रीमती कविता डबराल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मृति द्वार का लोकार्पण उद्घाटन किया।
इस अवसर पर अपने संबोधन में श्रीमती कविता डबराल ने कहा कि यमकेश्वर क्षेत्र स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने देश की आजादी के संघर्ष बहुमूल्य योगदान दिया, ये महान विभूतियां हमारी धरोहर और विरासत हैं, इनके सम्मान आने वाली पीड़ी प्रेरणादायक होगा, इस स्मृति द्वार को संजोकर रखना हम सबकी जिम्मेदारी है।

स्मृति द्वार के करीब ही क्षेत्र के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम की एक पट्टिका भी स्थापित की गई है। इनमें बद्री सिंह (चोपड़ा), खुशहाल सिंह रावत (कस्याली) , डबल सिंह (कांडी मल्ली), जगमोहन सिंह नेगी (कांडी), रणजीत सिंह एवं आनन्द सिंह (कोल्सी), लाल सिंह (बोरगांव), बृजमोहन रतूड़ी एवं शत्रुघ्न प्रसाद (ठांगर), कांति प्रसाद एवं रूप चन्द्र (चाय दमराडा), राय सिंह (गुंडी मल्ली), जितार सिंह (जमाल पट्टी), रघुबीर सिंह, माधो सिंह एवं गंगा सिंह (रामजीवाला), प्रताप सिंह (मराल पट्टी)। अमर सिंह (फलदाकोट), महिताब सिंह (नालापट्टी), रणजीत सिंह (गेंडपट्टी), बाग सिंह (ढ़ौर पट्टी), नरोत्तम सिंह (खेड़ा पट्टी), खुशहाल सिंह एवं कुंदन सिंह (काशी पट्टी), जीत सिंह (दत्तला पट्टी), चव्हाण सिंह (तिमली पट्टी), जीत सिंह (पोखरी पट्टी) , चंदन सिंह (कुनवा पट्टी) के नाम सम्मिलित हैं।
इस अवसर पर पूर्व जिलापंचायत एवं कांग्रेस पूर्व जिलाध्यक्ष, पूनम देवी ग्राम प्रधान बिथ्याणी, डा. मीरा रतूड़ी पूर्व जलपंचायत सदस्य, विपिन नेगी BDC बिथ्याणी, मंगत सिंह BDC जयहरी, मोहन सिंह नेगी पूर्व प्रधान, प्रेम लाल बडोला, सुरेशानंद, संपूर्ण सिंह नेगी, दीपक चंद्र, हरिप्रसाद केष्टवाल, बल्देव सिंह, युगल किशोर बडोला, हर्ष्मोहन, कोमल रावत, ध्यान पाल, जयबल्लभ आदि भरी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Ravikant Duklan (MA. MassCom )

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *