15 वें दिन डिप्लोमा इंजीनियर्स की हड़ताल को मिला पर्वतीय ठेकेदार संघ का समर्थन

15 वें दिन डिप्लोमा इंजीनियर्स की हड़ताल को मिला पर्वतीय ठेकेदार संघ का समर्थन

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। उत्तराखण्ड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के बैनर तले मंगलवार को इ० सुदेश कुमार बिंजौला की अध्यक्षता मे डिप्लोमा इंजीनियर्स ने 27 सूत्रीय माँगो को लेकर लगातार 15 वें दिन भी हड़ताल कर धरना प्रदर्शन किया। 15 वें दिन हड़ताल को पर्वतीय ठेकेदार संघ समिति ने महासंघ के 27 सूत्रीय चल रही हडताल कार्यक्रम में उपस्थित होकर पूर्ण समर्थन दिया। जिसमे अध्यक्ष देवेन्द्र पाल नेगी, उपाध्यक्ष किशोर लखेडा, दलीप बेबनी, कपिल कुमार, चंद्रमोहन सिंह नेगी,  दिनेश रावत, गौरव रावत,  राजेन्द्र असवाल, जयप्रकाश रावत,  अनिल नेगी आदि उपस्थित रहे है। जिसमे पर्वतीय ठेकेदार संघ समिति के अध्यक्ष  देवेन्द्र पाल नेगी द्वारा बताया गया कि महासंघ की 27 सूत्रीय मांगो मे से प्रदेश से बाहर की कार्यदाही संस्थाओ को निर्माण कार्य देने पर अंकुश लगाया जाए, तकनीकी कार्यों मे राजनैतिक प्रशासनिक हस्तक्षेप रोका जाए तथा समस्त अभियंत्रण विभागों मे अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंताओ के वित्तीय अधिकार बढाये जाए। इस अवसर पर उत्तराखण्ड डिप्लोमा इं० महासंघ के जनपद अध्यक्ष पौड़ी इं० कौशिद अली, ३० आशीष असवाल शाखा अध्यक्ष कोटद्वार, ३० तेजेन्द्र रावत शाखा सचिव कोटद्वार, इं० मुनीश बावरा मण्डल सचिव गढवाल सिचाई सघ, इं० दीपेन्द्र रावत जनपद अध्यक्ष लो०नि०वि०, ३० हरपाल, इं० सत्येन्द्र, ३० भानु गैरोला ३० विवेक गुसाई इं० अंकित तिवारी, इं० जेनैन्द्र, इं० महेश काला, इं० शशी भूषण, इं० विजय लक्ष्मी, इं० रेशमा बानू इं० अजीत कुमार, इं० बृजमोहन रावत, इं०शांति नंदा, इ० पूनम, इं० किशोर कोठारी, इं० शकु, ३० कुलदीप पाल इं० विपिन सैनी, इं० सुमन, इं० दीपिका सैनी, इं० जावेद अंसारी, इं० सुर्यप्रकाश, इं० राजपाल सिंह, इ० देवेश पंचौरी एंव अन्य अभियन्त्रण विभागों के समस्त अभियन्तागण उपस्थित रहे।

 

 

 

 

Ravikant Duklan (MA. MassCom )

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *