डिप्लोमा इंजीनियर्स की हड़ताल 16 वें दिन भी जारी, कामकाज ठप

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। उत्तराखण्ड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के बैनर तले बुधवार को इ० सुधीर ममगाई की अध्यक्षता मे डिप्लोमा इंजीनियर्स ने 27 सूत्रीय माँगो को लेकर लगातार 16 वें दिन भी हड़ताल कर धरना प्रदर्शन किया। बुधवार को जनपद मे चल रहे समस्त निर्माण कार्य का स्थीलय निरीक्षण जनपदीय अध्यक्ष इं० कौशिद अली तथा जनपद अध्यक्ष पौड़ी लो०नि०वि० इं० दीपेन्द्र रावत के द्वारा किया गया तथा पाया गया कि पौड़ी जनपद के समस्त निर्माण कार्य बन्द है। जिससे इंजीनियरिंग से सम्बन्धित समस्त राजकीय कार्य ठप पड़े है। धरना प्रदर्शन में आशीष असवाल शाखा अध्यक्ष कोटद्वार, ३० तेजेन्द्र रावत शाखा सचिव कोटद्वार, इं० मुनीश बावरा मण्डल सचिव गढवाल सिचाई सघ, इं० दीपेन्द्र रावत जनपद अध्यक्ष लो०नि०वि०, ३० हरपाल, इं० सत्येन्द्र, ३० भानु गैरोला ३० विवेक गुसाई इं० अंकित तिवारी, इं० जेनैन्द्र, इं० महेश काला, इं० शशी भूषण, इं० विजय लक्ष्मी, इं० रेशमा बानू इं० अजीत कुमार, इं० बृजमोहन रावत, इं०शांति नंदा, इ० पूनम, इं० किशोर कोठारी, इं० शकु, ३० कुलदीप पाल इं० विपिन सैनी, इं० सुमन, इं० दीपिका सैनी, इं० जावेद अंसारी, इं० सुर्यप्रकाश, इं० राजपाल सिंह, इ० देवेश पंचौरी एंव अन्य अभियन्त्रण विभागों के समस्त अभियन्तागण उपस्थित रहे।





