मुख्यमंत्री से वार्ता के बाद 19 दिन चली डिप्लोमा इंजीनियर्स की हड़ताल स्थगित

मुख्यमंत्री से वार्ता के बाद 19 दिन चली डिप्लोमा इंजीनियर्स की हड़ताल स्थगित

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। उत्तराखण्ड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री से वार्ता करने के बाद 19 दिन चली हड़ताल को स्थगित कर दिया है। महासंघ के प्रांतीय अध्यक्ष आरसी शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री से वार्ता सकारात्मक रही जिसके बाद प्रदेश हित में हड़ताल को स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। इससे पूर्व शुक्रवार को भी डिप्लोमा इंजीनियर्स 27 सूत्रीय माँगो को लेकर लगातार 19 वें दिन भी हड़ताल पर डटे रहे।

जनपदीय अध्यक्ष इं० कौशिद अली की अध्यक्षता में माँगो को लेकर एक शिष्टमंडल नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य से भी मिला उन्होंने सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया। आज के धरना प्रदर्शन में आशीष असवाल शाखा अध्यक्ष कोटद्वार, ३० तेजेन्द्र रावत शाखा सचिव कोटद्वार, इं० मुनीश बावरा मण्डल सचिव गढवाल सिचाई सघ, इं० दीपेन्द्र रावत जनपद अध्यक्ष लो०नि०वि०, ३० हरपाल, इं० सत्येन्द्र, ३० भानु गैरोला ३० विवेक गुसाई इं० अंकित तिवारी, इं० जेनैन्द्र, इं० महेश काला, इं० शशी भूषण, इं० विजय लक्ष्मी, इं० रेशमा बानू इं० अजीत कुमार, इं० बृजमोहन रावत, इं०शांति नंदा, इ० पूनम, इं० किशोर कोठारी, इं० शकु, ३० कुलदीप पाल इं० विपिन सैनी, इं० सुमन, इं० दीपिका सैनी, इं० जावेद अंसारी, इं० सुर्यप्रकाश, इं० राजपाल सिंह, इ० देवेश पंचौरी एंव अन्य अभियन्त्रण विभागों के समस्त अभियन्तागण उपस्थित रहे।

 
 
 
 

Ravikant Duklan (MA. MassCom )

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *