पेट्रोल व डीजल के दामों में वृद्धि जनता पर अतिरिक्त बोझ- गणेश गोदियाल

पेट्रोल व डीजल के दामों में वृद्धि जनता पर अतिरिक्त बोझ- गणेश गोदियाल

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने आज कोटद्वार स्थित हिंदू पंचायत धर्मशाला, झंडा चौक में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान केंद्र एवं प्रदेश सरकार की नीतियों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव समाप्त होते ही पेट्रोल एवं डीजल के दामों में वृद्धि कर भाजपा सरकार ने आम जनता पर महंगाई का अतिरिक्त बोझ डाल दिया है। लगातार बढ़ती महंगाई से आमजन, व्यापारी, किसान एवं मध्यम वर्ग प्रभावित हो रहा है, जबकि सरकार जनहित के मुद्दों पर गंभीर नहीं दिख रही है।
इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री उत्तराखंड सरकार  सुरेन्द्र सिंह नेगी ने भी प्रदेश से जुड़े विभिन्न जनहित मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में बढ़ती बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, पेपर लीक, पलायन, बदहाल स्वास्थ्य सेवाएं एवं शिक्षा व्यवस्था गंभीर चिंता का विषय हैं।
 गोदियाल  ने कहा कि प्रदेश में महिला सुरक्षा को लेकर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं। अंकिता भंडारी प्रकरण, चंपावत घटना एवं अन्य मामलों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि महिला सम्मान और सुरक्षा की बात करने वाली सरकार आज बेटियों को सुरक्षित वातावरण देने में विफल साबित हुई है।
पत्रकार वार्ता के दौरान नेताओं ने अग्निवीर योजना को लेकर भी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इस योजना ने सेना में भर्ती होकर देशसेवा का सपना देखने वाले युवाओं की उम्मीदों को प्रभावित किया है।
दोनों नेताओं ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाती रहेगी तथा जनविरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा।इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Ravikant Duklan (MA. MassCom )

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *