कांग्रेस ने राजीव गांधी को 35 वीं पुण्यतिथि पर किया याद

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश प्रभावी निर्देश पर कांग्रेस जनों ने दुगड़ा गांधी चौक में नगर अध्यक्ष रितेश ठाकुर एवं ब्लाक अध्यक्ष दुगड़ा राजीव जखमोला की अगुवाई मे सूचना प्रोद्योगिकी क्रांति के जनक स्व.राजीव गांधी की 35 वीं पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर सृद्धासुमन अर्पित किए।
इस अवसर पर आयोजित संगोष्ठी में वक्ताओं ने कहा आज ही के दिन 21 मई 1991 को लिट्टे आतंकी संगठन एक आत्मघाती हमले स्व.राजीव गांधी की हत्या कर दी थी। प्रतिभा के धनी राजीव गांधी ने प्रारंभिक शिक्षा बेलहम स्कू. देहरादून में ग्रहण करने के बाद उच्च शिक्षा और केमिकल इंजीनियरिंग की डिग्री कैम्ब्रिज लंदन से प्राप्त कर विमान संचालन प्रशिक्षण प्राप्त करके इंडियन एयरलाइंस में नौकरी भी की।
31 अक्टू 1984 में अपनी मां देश की प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी की हत्या के बाद राजीव गांधी ने इस संकटकाल में देश की बागड़ोर संभाली।
अपने प्रधानमंत्रित्व काल उनकी महान उपलब्धियों में सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में कंप्यूटरीकृत व्यवस्था का विकास, राजनीति में सुचिता लाने के लिए दलबदल कानून बनाया, महिला सम्मान और शसक्तीकरण के लिए पंचायती विधेयक में महिलाओ के लिए आरक्षण व्यवस्था, चुनावों में नौजवानों की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से वोट देने के लिए आयु सीमा 21 से 18 वर्ष की गई, 1988 में बिकराल रूप ले चुकी बेरोज़गारी के निदान के लिए व्यापक ऋण योजना प्रारम्भ की, विवादास्पद स्थितियों के बीच अयोध्या में राम लला के दर्शन की अनुमति प्रदान की, देश की सुरक्षा के मध्यनजर उन्होंने पृथ्वी, त्रिशूल, अग्नि मिसाइल प्रक्षेपास्त्रों का बिकास किया।
इस अवसर पर नगर अध्यक्ष दुगड़ा रितेश ठाकुर, ब्लाक अध्यक्ष दुगड़ा राजीव जखमोला, पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद डबराल, ब्लाक अध्यक्ष यमकेश्वर अनिल रतूड़ी, पूर्व नगर अध्यक्ष दुगड़ा हरेंद्र सिंह रावत, शिव सिंह रावत (अध्यक्ष पूर्व सैनिक प्र ) कुंदन सिंह BDC, धर्मेंद्र गोयल, विजय कुमार, महावीर नेगी, वीरेन्द्र शाह, सुरेन्द्र भारती, सुरेश, राकेश कुमार, हैदर अली आदि ने विचार व्यक्त किए।





