भाजपा के ओबीसी मोर्चा ने फूंका राहुल गांधी का पुतला

भाजपा के ओबीसी मोर्चा ने फूंका राहुल गांधी का पुतला

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा, कोटद्वार द्वारा देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  के खिलाफ नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा की गई अभद्र एवं अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में जोरदार प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस और राहुल गांधी का पुतला दहन कर आक्रोश व्यक्त किया गया। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि देश की जनता द्वारा बार-बार नकारे जाने के बाद कांग्रेस नेतृत्व पूरी तरह हताश और निराश हो चुका है, जिसके चलते लोकतांत्रिक मर्यादाओं को लगातार तार-तार किया जा रहा है।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राज गौरव नौटियाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज विश्व के सबसे लोकप्रिय नेताओं में शामिल हैं और उनके नेतृत्व में भारत निरंतर वैश्विक मंच पर नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है। प्रधानमंत्री  मोदी की बढ़ती लोकप्रियता और देशवासियों के अटूट विश्वास से कांग्रेस और उसके नेताओं में निराशा एवं हताशा का भाव स्पष्ट दिखाई दे रहा है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री के लिए अभद्र एवं अमर्यादित भाषा का प्रयोग करना न केवल देश के प्रधानमंत्री का अपमान है, बल्कि यह विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र का भी अपमान है। कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक मूल्यों और राजनीतिक शिष्टाचार को लगातार भूलती जा रही है। जनता ऐसे गैर जिम्मेदाराना और असंयमित व्यवहार का उचित जवाब आने वाले समय में अवश्य देगी।
 नौटियाल ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास, सुशासन और आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है, जिसे कांग्रेस पचा नहीं पा रही है। कांग्रेस नेताओं की भाषा और व्यवहार उनकी राजनीतिक हताशा का परिचायक है। उन्होंने कहा नेता विपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को इस कुकृत्य के लिए देशवासियों से माफी मांगनी चाहिए।
इस अवसर पर ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष डॉ. सुरेन्द्र सैनी, भाजपा जिला महामंत्री  सुरेन्द्र आर्य, नगर अध्यक्ष  विकास दीप मित्तल, जिला उपाध्यक्ष  हरी सिंह पुंडीर, ओबीसी मोर्चा जिला महामंत्री  विजय सिंह, नगर अध्यक्ष  घनश्याम प्रजापति, जिला उपाध्यक्ष  सुनील पाल, जिला मंत्री  सोहन सैनी,  संजय सैनी,  धीरेन्द्र पटवाल, जिला कोषाध्यक्ष  सुरेन्द्र सैनी, भाजपा जिला आईटी प्रभारी  रजनीश चौधरी, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष  कुंज अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष  शोभित अग्रवाल, ओबीसी मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी यश वेदी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Ravikant Duklan (MA. MassCom )

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *