कांग्रेस ने परीक्षा शुल्क वृद्धि के विरोध में राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

कांग्रेस ने परीक्षा शुल्क वृद्धि के विरोध में राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। स्थानीय अभिभावकों के साथ कांग्रेस के कोटद्वार पूर्व मेयर प्रत्याशी रंजना रावत ने श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय बादशाही थौल से संबंधित महाविद्यालयों में बीएड प्रशिक्षणार्थियों से परीक्षा शुल्क में भारी वृद्धि के विरोध में श्रीमान उपजिलाधिकारी कोटद्वार के माध्यम से महामहिम राज्यपाल को एक ज्ञापन प्रेषित किया।
ज्ञापन में कहा गया कि विश्वनिद्यालय द्वारा पूर्ववर्ती बर्ष में बीएड प्रशिक्षणार्थियों से परीक्षा शुल्क पूरे एक बर्ष का Rs. 2760 लिया जाता रहा है, लेकिन बर्तमान प्रशिक्षण सत्र में केवल एक सेमेस्टर के परीक्षा शुल्क में वृद्धि कर एक सेमेस्टर का Rs. 2960 कर दिया गया है अर्थात एक बर्ष का Rs. 5920 (2960+2960 बर्ष के दो सेमेस्टर) के परीक्षा शुल्क में वृद्धि कर दी गई है ।
ज्ञातब्य हो कि केंद्रीय विश्वविद्यालय श्रीनगर गढ़वाल में एक सेमेस्टर का बीएड परीक्षा शुल्क Rs. 1750 है, साथ ही सोहन सिंह जीना कुमायूं विश्वविद्यालय में एक सेमेस्टर का परीक्षा शुल्क Rs. 1850 निर्धारित है, उत्तराखंड प्रदेश के निश्वाबिध्यालयों ही बीएड परीक्षा शुल्क वृद्धि की इस विसंगति से श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय से संबंधित महाविद्यालयों के गरीब प्रशिक्षुओं को भारी आर्थिक बोझ झेलना पड़ रहा है, जिससे प्रशिक्षणार्थी आक्रोशित और आंदोलित हैं।
राज्यपाल महोदय से अनुरोध किया गया है कि आंदोलित प्रशिक्षुओं के प्रतिनिधियों के निवेदन पर विश्वविद्यालय के परीक्षा प्रशासन द्वारा शुल्क वृद्धि को अगले सेमेस्टर में समायोजित करने के दिए हुए आश्वासन को अमल में लाने विषयक प्रभावी निर्देश देने की कृपा कीजियेगा, जिससे गरीब प्रशिक्षुओं और अभिभावकों को न्याय मिल सके।
प्रतिनिधि मंडल में बलबीर सिंह रावत, बीरेंद्र सिंह रावत, दलीप सिंह नेगी, सुरेन्द्र सिंह गुसाईं, परमानंद, भरत सिंह नेगी, धीरेन्द्र सिंह नेगी, चंद्र मोहन सिंह, जावेद हुसैन,नरेन्द्र सिंह नेगी, मदन सिंह रावत, महाबीर सिंह, भारत सिंह मेहरा, मदन सिंह नेगी आदि सम्मिलित थे।

Ravikant Duklan (MA. MassCom )

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *