भारत विकास परिषद ने राहगीरों को पिलाया बुरांश का जूस

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। भारत विकास परिषद शाखा कोटद्वार के द्वारा बस स्टेशन पर जल वितरण कार्यक्रम संपन्न हुआ । इसमे बढ़ती गर्मी को देखते हुए परिषद के द्वारा लगभग 5850 राहगीरो को बुरांश जूस का शरबत का वितरण किया गया।
बस स्टेशन मे आयोजित उक्त कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर उन्होने बताया कि यह कार्यक्रम प्रतिवर्ष भारत विकास परिषद के द्वारा किया जाता है । उन्होने कहा कि गर्मी के मौसम मे जल पिलाना पूण्य का कार्य है ।
कार्यक्रम में परिषद के सभी सदस्यों के द्वारा बढ़ चढ़कर के योगदान किया गया ।
उन्होने बताया कि भारत विकास परिषद इस कार्यक्रम के अलावा भारत को जानो प्रतियोगिता ,समूह गान
प्रतियोगिता ,बाल संस्कार शिविर, विकलांग शिविर ,सरल कन्या विवाह और महापुरुषों की जयंती के उपलक्ष में गोष्टियां आयोजित की जाती है ।
कार्यक्रम के संयोजक राजेंद्र जखमोला भारत विकास परिषद के अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल,सचिव प्रदीप अग्रवाल, कोषाध्यक्ष संदीप अग्रवाल,राकेश मित्तल , बीना मित्तल राकेश ऐरन , सुनीता ऐरन , विष्णु अग्रवाल ,मीनाक्षी शर्मा , राधेश्याम शर्मा , सुनील गुप्ता, निधि गुप्ता, सुभाष नैथानी , पूनम नैथानी, शीला कुकरेती, दीपक कपटियाल, सीमा अग्रवाल, कैलाश चन्द्र अग्रवाल, सुनीता अग्रवाल , गोपाल बसंल,रीता जखमोला,महेश गोयल, मंजू बड़थ्वाल, अनूप बड़थ्वाल, सेवक राम मानुजा , राकेश वर्मा, उपस्थित रहे।





