इनरव्हील क्लब ने यात्रियों के लिए लगवाई दो बेंच

इनरव्हील क्लब ने यात्रियों के लिए लगवाई दो बेंच

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। इनरव्हील क्लब कोटद्वार पिंक द्वारा यात्रियों के लिए जीएमओ यू लि•कार्यालय में दो बेंच लगवाई गई।
जी एम ओ यू लि• कोटद्वार के परिसर मे आयोजित उक्त कार्यक्रम का शुभारंभ इनरव्हील क्लब पिंक की अध्यक्षा शिल्पी अग्रवाल ने किया । इस अवसर पर उन्होने कहा कि बस स्टेशन मे यात्रियो के लिये बैठने की व्यवस्था होनी चाहिए इसको ध्यान मे रखते हुए इनरव्हील क्लब ने वहां दो बेंच की व्यवस्था की जिससे यात्रियो को आराम मिल सके ।
विशिष्ट अतिथि जी एम ओ यू लि• के अध्यक्ष गजे सिंह रौथान ने कहा कि बेंच लगने से बस की इन्तजार मे रूके यात्रियो को बहुत सुकून मिलेगा। इसके लिए उन्होने इनरव्हील क्लब पिंक का आभार व्यक्त किया ।
इस अवसर महावीर सिंह रावत , कुवंर सिंह रावत ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन सचिव कनिका अग्रवाल ने किया ।
इस अवसर पर अध्यक्ष श्रीमती शिल्पी अग्रवाल, सचिव श्रीमती कनिका अग्रवाल, पूजा लड्डा, ज्योत्सना कुकरेती, हेमा अग्रवाल ,बीना मित्तल ,आरती खरक्वाल, विम्मी बत्रा, अवंतिका अग्रवाल, महावीर सिंह रावत, कुंवर सिंह रावत इत्यादि कम्पनी के निदेशक व क्लब सदस्य उपस्थित थे।

Ravikant Duklan (MA. MassCom )

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *