महानगर कांग्रेस कमेटी ने नेहरू को पुण्यतिथि पर किया याद

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। बुधवार को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री, भारत रत्न, आधुनिक भारत के निर्माता एवं लोकतांत्रिक भारत की मजबूत नींव रखने वाले पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की पुण्यतिथि पर आज जिला एवं महानगर कांग्रेस कार्यालय, जन सेवा केंद्र, कोटद्वार में श्रद्धांजलि सभा एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम उपस्थित कांग्रेसजनों द्वारा पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई तथा उनके राष्ट्र निर्माण में दिए गए ऐतिहासिक योगदान को स्मरण किया गया।
*इस अवसर पर अपने संदेश में पूर्व कैबिनेट मंत्री उत्तराखंड सरकार सुरेंद्र सिंह नेगी ने पंडित जवाहरलाल नेहरू जी को याद करते हुए कहा कि* पंडित जवाहरलाल नेहरू जी केवल एक राजनेता नहीं थे, बल्कि आधुनिक भारत की आत्मा, लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रहरी और वैज्ञानिक सोच के महान संवाहक थे। उन्होंने आज़ादी के बाद एक ऐसे भारत की कल्पना की, जहां लोकतंत्र मजबूत हो, शिक्षा सब तक पहुंचे, विज्ञान और तकनीक राष्ट्र की प्रगति का आधार बने तथा हर वर्ग को समान अवसर प्राप्त हो।
कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीन रावत ने कहा कि पंडित नेहरू ने भारत को विश्व मंच पर एक सम्मानित और प्रगतिशील राष्ट्र के रूप में स्थापित करने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई।
एस सी एस टी प्रकोष्ठ जिला उपाध्यक्ष शूरवीर सिंह खेतवाल ने कहा कि आज भी नेहरू जी के विचार, लोकतांत्रिक मूल्य और राष्ट्र निर्माण की सोच देश के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी कांग्रेसजनों ने पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के विचारों, लोकतांत्रिक मूल्यों, सामाजिक सद्भाव एवं जनसेवा की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प व्यक्त किया तथा *पंडित जवाहरलाल नेहरू अमर रहें* के नारों के साथ उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।





