राहुल गांधी की यात्रा को लेकर जिला कांग्रेस ने की बैठक

राहुल गांधी की यात्रा को लेकर जिला कांग्रेस ने की बैठक

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार/ दुगड्डा। मंगलवार को दुगड्डा में District Congress Committee Kotdwar की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मनमोहन सिंह असवाल ने की तथा बैठक में पूर्व कैबिनेट मंत्री Surendra Singh Negi की गरिमामयी उपस्थिति रही।

बैठक का मुख्य विषय लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष Rahul Gandhi की प्रस्तावित पौड़ी यात्रा एवं पूर्व सैनिकों को संबोधित किए जाने वाले कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा करना रहा। इस दौरान कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु संगठनात्मक तैयारियों, जनसंपर्क अभियान तथा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी कोटद्वार के अध्यक्ष विकास नेगी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे कांग्रेस की विचारधारा, नीतियों एवं जनहितकारी कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही कांग्रेस की सबसे बड़ी शक्ति है और सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पार्टी को सशक्त बनाने के लिए कार्य करना चाहिए।

बैठक में उपस्थित पूर्व कैबनेट मंत्री  सुरेन्द्र सिंह नेगी  ने कहा कि राहुल गांधी की पौड़ी यात्रा प्रदेश एवं क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण है तथा पूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारों के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का यह एक महत्वपूर्ण अवसर होगा। कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में अधिकाधिक जनसहभागिता सुनिश्चित करने का भी आह्वान किया गया।

बैठक का संचालन लक्ष्मण सिंह रावत ने किया। कार्यक्रम में कांग्रेस के विभिन्न पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की तथा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपने सुझाव प्रस्तुत किए।

 

Ravikant Duklan (MA. MassCom )

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *