वन्य जीवों की सुरक्षा पहली प्राथमिकता- डीएफओ जीवन मोहन दगाड़े

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। लैंसडाउन वन प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी जीवन मोहन दगाड़े ने कहा कि प्रभाग वन्य जीवों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। हाल ही में हरिद्वार के इलाके में हुई घटना का संज्ञान लेते हुए प्रभाग द्वारा डिवीज़न में मौजूद कोटड़ी रेंज स्थिति गुज़्ज़र डेरे, लालढांग स्थिति गुज़्ज़र डेरे, कलागड़ स्थिति गुज़्ज़र ढेरों पर लगातार गस्त की जा रही है जिससे वन्य जीवों के साथ कोई दुर्घटना न हो सके। बताया कि संदेह के आधार पर कोल्हूचौड़ स्थिति गुज़्ज़र डेरे को पूरी तरह खाली करा दिया गया है। कहा कि यदि कोई भी वन्य जीवों को नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेगा उसके खिलाफ वन अधिनियम के तहत सख्त कार्यवाई की जाएगी। इसके अलावा उन्होंने बताया कि जंगलों में लगने वाली आग से निपटने के लिए पर्याप्त कदम उठाए गए हैं। जिसका परिणाम है कि अब तक काफी हद तक आग पर काबू पाया जा सका है। बताया कि इस बार 104 फायर वॉचरों की तैनाती की गई है।


अवैध खनन को लेकर उन्होंने बताया कि अब तक एसओजी टीम द्वारा कई टैक्टरों को पकड़ा जा चुका है जिनके ऊपर भारी जुर्माना लगाया गया है। मालन नदी में गधों द्वारा हो रहे अवैध खनन पर उन्होंने कहा कि पकड़े जाने पर उनके खिलाफ भी सख्त कार्यवाई की जायेगी। प्रभाग द्वारा स्थापित नगर वन व सिद्धबली स्थिति पार्क के सौंदर्यीकरण को लेकर उन्होंने बताया कि जिला योजना में दोनों पार्कों के प्रस्ताव को भेजा गया है उम्मीद है कि जल्द ही दोनों पार्कों के रखरखाव व सौंदर्यीकरण को स्वीकृति मिल जाएगी।





