मालन अनुभाग ने कलालघाटी चौराहे से पकड़ी अवैध खनन में संलिप्त टैक्टर ट्रॉली

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। लैंसडाउन वन प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी जीवन मोहन दगाड़े के अवैध खनन के खिलाफ सख्त कार्यवाई के निर्देश के तहत बुधवार को कोटद्वार रेंज के मालन अनुभाग के फारेस्ट गार्ड अनुराग व अन्य ने कलालघाटी चौराहे से अवैध खनन में संलिप्त एक टैक्टर ट्रॉली को पकड़ लिया। टैक्टर ट्रॉली को पकड़ कर कोटद्वार रेंज लाया जहाँ उसकी सीज की कार्यवाई कर जुर्माना काटा गया। टैक्टर ट्रॉली लछमपुर निवासी प्रियांशु केस्टवाल पुत्र धर्मानन्द की बताई जा रही है। विभागीय लोगों ने बताया कि कई समय से इनके खिलाफ अवैध खनन की शिकायत मिल रही थी कई दिन तक दबिश देने के बाद आज इनके टैक्टर ट्रॉली को सीज किया गया है।





