विश्व पर्यावरण दिवस पर कोटद्वार रेंज के पनियाली वन परिसर में लगे 20 प्रजातियों के पौधे

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर लैंसडाउन वन प्रभाग की कोटद्वार रेंज के अन्तर्गत पनियाली वन परिसर में मुख्य अतिथि वार्ड न- 19 के पाषर्द नेत्रमोहन असवाल की उपस्थिति में अधिकारी/कर्मचारियो द्वारा पौधारोपण कर विभिन्न प्रजातियों के 20 पौधो का रोपण कार्य किया गया।

इस अवसर पर पाषर्द नेत्रमोहन असवाल ने कहा कि सबको पर्यावरण की सुरक्षा के लिए सजग रहना चाहिए और यह ध्यान रखना चाहिए कि वनों को किसी प्रकार से नुकसान न हो। केवल पौधे लगाने से कर्तव्य की इतिश्री नही करनी चाहिए बल्कि इन पौधों की समय- समय पर देखभाल भी करनी चाहिए जिससे यह भविष्य में छायादार पेड़ बन सकें।

इस अवसर पर रेंजर प्रदीप उनियाल, डिप्टी रेंजर धीरेंद्र सिंह, फॉरेस्टर राहुल चमोली, फॉरेस्टर भूपेंद्र रौतेला, फोरेस्टर गंभीर सिंह तोमर, फारेस्ट गार्ड अनुराग, फारेस्ट गार्ड सुरेंद्र रावत, अनूप आदि मौजूद थे।





