कांग्रेस ने इंदिरा हृदयेश को 5 वीं पुण्यतिथि पर किया याद

कांग्रेस ने इंदिरा हृदयेश को 5 वीं पुण्यतिथि पर किया याद

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। शनिवार को उत्तराखंड सरकार की पूर्व कैबिनेट बित्त मंत्री, कांग्रेस पार्टी की कद्दावर महिला नेत्री स्व. डा. इंदिरा हृदयेश की 05 वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण के साथ सृद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि स्व. डा.इन्दिरा हृदयेश का उत्तराखंड के बिकास में महत्वपूर्ण योगदान प्रदान करने वाली कुशल प्रशासक, नेत्री स्व डा. इंदिरा हृदयेश सेवाकालीन जीवन में एक कुशल शिक्षिका, प्रधानाचार्य एवं प्रबंधक रही है। “शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र गढ़वाल कुमायूं” से 04 (चार) बार विधान परिषद सदस्य उ प्र MLC निर्वाचित हुई।
उत्तराखण्ड राज्य गठन के बाद 03 बार विधायक और कांग्रेस सरकार सरकार में बरिष्ठ कैबनेट मंत्री के रूप में आपने बित्त, लोकनिर्माण, सूचना प्रौद्योगिकी आदि महत्वपूर्ण मंत्रालयों में अबिस्मरणीय सेवा प्रदान की, शिक्षा जगत के सेवा में उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा, ज्ञातब्य है कि उनकी प्रारम्भिक सेवा आर्य कन्या इ.का. कोटद्वार में एक शिक्षिका के रूप में हुई।
कार्यकम में वीरेंद्र सिंह रावत, गोकुल सिंह नेगी, कै. रविन्द्र सिंह रावत, बलबीर सिंह रावत, सनोज नेगी, गबर सिंह रावत, सुरेन्द्र सिंह गुसाईं, जावेद हुसैन, महाबीर सिंह, चंद्रमोहन सिंह, दीपक सिंह, प्रदीप रावत, नरेश कुमार आदि सम्मिलित थे।

Ravikant Duklan (MA. MassCom )

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *