रोटरी क्लब ने स्वर्ण जयन्ती समारोह के तहत राहगीरों को पिलाया जीरा

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। रोटरी क्लब कोटद्वार के तत्वावधान मे स्वर्ण जयन्ती समारोह के अन्तर्गत मनाये गये सेवा सप्ताह के तृतीय दिन भीषण गर्मी के बीच मालवीय उद्यान के पास आते जाते राहगीरो व आमजन को ठंडी जीरा की बोतल वितरित की गयी ।
बद्रीनाथ मार्ग कोटद्वार स्थित मालवीय उद्यान के निकट क्लब के अध्यक्ष ऋषि ऐरन के नेतृत्व में आयोजित उक्त कार्यक्रम का उद्देश्य आमजनो को गर्मी से राहत पहुंचाना व समाज सेवा की भावना को बढ़ावा देना है ।
इस अवसर पर क्लब के सभी सदस्यो ने बढ़ चढ़कर भाग लिया ।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में हजारो राहगीरो व यात्रियो ने जीरा की ठंडी बोतल का लाभ उठाया ।
इस अवसर पर अध्यक्ष ऋषिऐरन,सचिव विजय कुमार, उपाध्यक्ष डी पी सिंह, गुरूबचन सिंह, मनीष अग्रवाल , विजय कुमार माहेश्वरी,गोपाल बंसल, विपिन कुमार बक्शी , प्रतिभा गुप्ता, कुलदीप अग्रवाल,राजेश गुप्ता , प्रवीण गोयल, अशोक अग्रवाल, अवधेश अग्रवाल, पूर्व सदस्य महेन्द्र अग्रवाल इत्यादि सदस्य उपस्थित थे ।





