कांग्रेसियों ने वृक्षारोपण कर मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन

कांग्रेसियों ने वृक्षारोपण कर मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार/ दुगड्डा। शुक्रवार को कांग्रेसियों ने कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, लोक सभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन पर दुगड़ा में शहीद स्मारक सेंधीखाल में कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष राजीव जखमोला एवं नगर अध्यक्ष रितेश ठाकुर की अगुआई में वृक्षारोपण किया।

इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि लोक सभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य में जहां ऐतिहासिक “भारत जोड़ो यात्रा” के बाद देश में एक जननेता के रूप में देश में अपने को प्रतिस्थापित किया है और सभी बर्ग, जाति, धर्म, संप्रदाय के बीच एकता कायम करने के साथ मानवता का संदेश दिया है वहीं लोक सभा में असली जनमुद्दों बेरोजगारी, मंहगाई, किसानों की समस्याओं, अडानी को देश की संपत्ति बेचने का मुद्दा, जातिगत जनगणना, संविधान बचाओ, अग्निवीर योजना का विरोध में जनता की जबर्दस्त पैरोकारी कर सरकार को घेरने का काम किया है।
ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष राजीव जखमोला की अगुआई में संचालित कार्यक्रम में अनिल रतूड़ी ( ब्लाक अध्यक्ष यमकेश्वर ) बलबीर सिंह रावत, हरेंद्र सिंह रावत पूर्व अध्यक्ष, अरविन्द नेगी जिलाध्यक्ष यूथ कांग्रेस, वरुण नेगी, सुरेन्द्र भारती, शिव सिंह रावत, हरेंद्र सिंह, अक्षित नेगी, आशीष रावत, परमेश्वरी देवी, राजी देवी, किरण देवी, दिव्या देवी, शालिनी देवी आदि कांग्रेस जन सम्मिलित थे।

Ravikant Duklan (MA. MassCom )

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *