रोटरी क्लब ने स्वर्ण जयन्ती समारोह के पांचवे दिन 10 लोगों को बाँटे शेल्टर

रोटरी क्लब ने स्वर्ण जयन्ती समारोह के पांचवे दिन 10 लोगों को बाँटे शेल्टर

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। रोटरी क्लब कोटद्वार के तत्वावधान मे स्वर्ण जयन्ती समारोह के अन्तर्गत मनाये गये सेवा सप्ताह के पांचवे दिन नगर के विभिन्न जगहो पर सड़क के किनारे 10 सब्जी , जूस बेचने वाले व मोचियो को धूप व वर्षा से बचाव के लिये शेल्टर वितरित किये गये ।

पटेल मार्ग कोटद्वार में उक्त कार्यक्रम का शुभारंभ क्लब के अध्यक्ष ऋषि ऐरन ने किया । उन्होने कहा कि रोटरी क्लब आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्तियो की सहायता के लिए हमेशा अग्रणी रहता है ।मोची व सब्जी , जूस का काम करने वाले लोग दिन भर धूप व वर्षा मे काम करते है । इसी भावना के तहत आज 10 सड़क के किनारे काम करने वालो को बड़े छाते बाँटे गये ताकि वे धूप व वर्षा से बचाव करके अपना कार्य करते रहे । उक्त सुविधा के लाभार्थी आशीष सैनी, दीपक, दयाराम, निरंजन इत्यादि रहे ।
उक्त कार्यक्रम का संचालन सचिव विजय कुमार ने किया ।
इस अवसर पर अध्यक्ष ऋषिऐरन,सचिव विजय कुमार, उपाध्यक्ष डी पी सिंह,अनीत चावला, मनीष अग्रवाल , विजय कुमार माहेश्वरी,गोपाल बंसल, अशोक अग्रवाल, बीना रावत, राजेश गुप्ता इत्यादि सदस्य उपस्थित थे।

Ravikant Duklan (MA. MassCom )

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *