रोटरी क्लब ने स्वर्ण जयन्ती समारोह सप्ताह के आखिरी दिन लगाया रक्तदान शिविर

रोटरी क्लब ने स्वर्ण जयन्ती समारोह सप्ताह के आखिरी दिन लगाया रक्तदान शिविर

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। रोटरी क्लब कोटद्वार के तत्वावधान मे स्वर्ण जयन्ती समारोह के अन्तर्गत मनाये गये सेवा सप्ताह के आखिरी दिन एम्स ऋषिकेश व आधार शिला रक्त समूह के सहयोग से रक्तदान शिविर लगाया गया जिसमे 125 रजिस्ट्रेशन हुऐ तथा 82 रक्त यूनिट एकत्र किये गये ।

एक रिसॉर्ट मे आयोजित उक्त रक्तदान शिविर का शुभारंभ विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतू भूषण खण्डूरी ने किया । इस अवसर उन्होने कहा क सेवा को अपना धर्म मानते हुए करनी चाहिए।रक्तदान महादान है इससे कई नई जिन्दगी को जन्म मिलता है ।
रोटरी क्लब अध्यक्ष ऋषि ऐरन ने उपस्थित अतिथिओ का स्वागत किया ।
इस अवसर पर विजय कुमार माहेश्वरी , वाई पी गिलरा , दलजीत सिंह ने विचार व्यक्त किए।
इस शिविर मे एम्स ऋषिकेश के डा• रोहण, डा• मृत्युंजय गहलोत, दीपेन्द्र सिंह, अस्वती ए आर, ललिता , अक्षित कटोच, अनूप, नवनीत, सुभाष रावत, पल्लवी, रिया , सुमित दत्त, दीपक , दलजीत सिंह इत्यादि का सहयोग रहा।
इस अवसर पर लगभग 125 रजिस्ट्रेशन हुए तथा 82 रक्त यूनिट एकत्र की गई। सभी रक्तदाताओ को प्रशस्तिपत्र प्रदान किये गये ।
उक्त कार्यक्रम का संचालन सचिव विजय कुमार ने किया ।
इस अवसर पर अध्यक्ष ऋषिऐरन,सचिव विजय कुमार, उपाध्यक्ष डी पी सिंह,अनीत चावला, मनीष अग्रवाल , विजय कुमार माहेश्वरी,गोपाल बंसल, अशोक अग्रवाल, बीना रावत, राजेश गुप्ता, ज्योति स्वरूप उपाध्याय, वाई पी गिलरा , दिनेश चन्द्र इत्यादि सदस्य उपस्थित थे ।

Ravikant Duklan (MA. MassCom )

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *