यूथ कांग्रेस ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। गुरुवार को एक होटल में कोटद्वार जिला यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अरविन्द नेगी की अध्यक्षता में जिला कार्यकारिणी की द्वितीय बैठक आयोजित हुई।
बैठक में जिला कार्यकारिणी के गठन पर परिचर्चा की गई और यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्षों द्वारा सक्रिय पदाधिकारियों के नाम सुझाए गए।
इस अवसर पर यूथ कांग्रेस कोटद्वार के जिला प्रभारी आरिफ अहमद और नितिन रावत ने आवश्यक निर्देश दिए। बैठक का संचालन अनिल रतूड़ी ने किया ।
बैठक के बाद सभी यूथ कांग्रेसियो ने दुगड़ा नगर के मुख्यमार्ग पर एक रैली निकाली और NEET पेपर लीक होने और पेपर लीक के लिए जिम्मेदार देश के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा न देने पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और केन्द्र सरकार का जबर्दस्त नारेवाजी करते हुए पुतला दहन किया।
कोटद्वार जिला यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अरविन्द सिंह नेगी की अगुआई जिला प्रभारी आरिफ अहमद ( प्रदेश महामंत्री), नितिन रावत ( प्रदेश महामंत्री ) अमित कुमार विधान सभा अध्यक्ष लैंसडौन, अभिलाषा नेगी पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष जहरी खाल, कुलदीप पटवाल पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष, पूजा देवी यूथ नगर अध्यक्ष दुगड़ा, कु प्रीति युवा ब्लॉक अध्यक्ष रिखणीखाल, धनेश्वरी देवी कर्तिया, अंजली सिलवाड़, लक्ष्मण , पवन कुमार कंगलई, आशीष रावत झर्थ, संतोष कुमार, मोहन सिंह, गजे सिंह , सनोज रावत, जावेद अनिल रतूड़ी आदि विधान सभाओं के पदाधिकारी सम्मिलित थे।





