विधानसभा अध्यक्ष ने ₹2 करोड़ 37 लाख की लागत से निर्मित 30 मीटर स्पान डबल लेन तेलीस्रोत पुल का किया उद्घाटन

विधानसभा अध्यक्ष ने ₹2 करोड़ 37 लाख की लागत से निर्मित 30 मीटर स्पान डबल लेन तेलीस्रोत पुल का किया उद्घाटन

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड एवं विधायक कोटद्वार ऋतु खण्डूडी भूषण ने शनिवार को कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र के कोटद्वार–किशनपुरी–चिल्लरखाल मार्ग पर तेली स्रोत नदी के ऊपर निर्मित 30 मीटर स्पान डबल लेन पुल का विधिवत लोकार्पण किया।

लगभग ₹2 करोड़ 37 लाख की लागत से निर्मित यह पुल क्षेत्र की एक महत्वपूर्ण आवश्यकता को पूरा करेगा। पुल के निर्माण से क्षेत्रवासियों को सुरक्षित, सुगम एवं वर्षभर निर्बाध आवागमन की सुविधा प्राप्त होगी। अनुमानित रूप से प्रतिदिन 5 से 10 हजार लोग इस पुल से लाभान्वित होंगे।

यह पुल किशनपुर, त्रिलोकपुर, लोकमणिपुर, रामदयालपुर, हल्दुखाता, मनदेवपुर, दलीपपुर सहित आसपास के अनेक गांवों के निवासियों के लिए आवागमन का प्रमुख माध्यम बनेगा। विशेष रूप से वर्षाकाल में तेली स्रोत नदी के जलस्तर बढ़ने के कारण होने वाली कठिनाइयों से क्षेत्रवासियों को राहत मिलेगी। साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, व्यापार एवं अन्य आवश्यक सेवाओं तक पहुंच पहले से अधिक सुगम हो सकेगी।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने कहा कि प्रदेश सरकार के नेतृत्व में कोटद्वार विधानसभा में आधारभूत संरचनाओं को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह पुल केवल एक निर्माण कार्य नहीं, बल्कि क्षेत्र की जनता को समर्पित विकास की एक महत्वपूर्ण कड़ी है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों की कनेक्टिविटी मजबूत होगी तथा स्थानीय आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव तक बेहतर सड़क, पुल एवं अन्य मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना है, ताकि विकास का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके।

लोकार्पण समारोह में वरिष्ठ भाजपा नेता विमला प्रसाद शुक्ला, मण्डल अध्यक्ष आशीष रावत, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा शशि बाला केस्टवाल, सुमन कोटनाला, पार्षद राजेंद्र बिष्ट, पार्षद भैरव दत्त सती, पार्षद जे.पी. बहुखंडी, पार्षद अमित नेगी, कमल बिष्ट, सुधीर खंतवाल, हरि सिंह पुंडीर, अधिशासी अभियंता निर्भय सिंह, महेश नेगी, अमिताभ अग्रवाल, राजेंद्र जजेड़ी, सुदर्शन नेगी, मनीष भट्ट, आनंद घिल्डियाल, कुबेर जलाल, हुकुम सिंह, विनोद धुलिया, पूरन खुलबे, विमला शुक्ला ताई, विवेक भारती, गणेश धुलिया, श्रवण कुमार, सतीश गौड़, नरेश घिल्डियाल, सिमरन बिष्ट सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Ravikant Duklan (MA. MassCom )

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *