वरिष्ठ कांग्रेसी एवं सेवानिवृत्त अध्यापक स्व. जोत सिंह तोमर पंचतत्व में विलीन, कांग्रेसजनों ने दी अंतिम विदाई

वरिष्ठ कांग्रेसी एवं सेवानिवृत्त अध्यापक स्व. जोत सिंह तोमर पंचतत्व में विलीन, कांग्रेसजनों ने दी अंतिम विदाई

एनसीपी न्यूज़। द्वारीखाल/ कोटद्वार । ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारीखाल के अध्यक्ष  संजय तोमर के पूज्य पिताजी, वरिष्ठ कांग्रेसी एवं सेवानिवृत्त अध्यापक स्वर्गीय जोत सिंह तोमर का निधन हो गया। उनके निधन से कांग्रेस परिवार एवं क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।

स्व. जोत सिंह तोमर का अंतिम संस्कार आज शुक्रवार को कांडाखाल स्थित शमशान घाट पर पूरे धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, क्षेत्रवासियों एवं शुभचिंतकों ने उपस्थित होकर उन्हें अंतिम विदाई दी तथा पुष्पांजलि अर्पित की।

अंतिम संस्कार में जिला कांग्रेस कमेटी कोटद्वार के पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद डबराल, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी यमकेश्वर के अध्यक्ष अनिल रतूड़ी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दुगड्डा के अध्यक्ष राजीव जखमोला, जिला कांग्रेस कमेटी कोटद्वार के पूर्व उपाध्यक्ष बलबीर सिंह रावत, कैप्टन शैलेंद्र सिंह कीर्ति सिंह बिष्ट, सुबोध नेगी सहित कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सभी ने स्वर्गीय जोत सिंह तोमर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा शोक संतप्त परिवार, विशेषकर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष श्री संजय तोमर, के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। वक्ताओं ने कहा कि स्व. जोत सिंह तोमर जीवनभर समाज सेवा, शिक्षा और कांग्रेस की विचारधारा के प्रति समर्पित रहे। उनका निधन कांग्रेस परिवार एवं क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है।

अंत में सभी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

Ravikant Duklan (MA. MassCom )

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *