भारत विकास परिषद ने रोपे 25 प्रजातियों के पौधे
एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। भारत विकास परिषद शाखा कोटद्वार के तत्वावधान मे पर्यावरण को संरक्षित करने हेतु रितेश शर्मा सरस्वती विघा इण्टर कालेज जानकीनगर में विभिन्न प्रजाति के 25 वृक्ष रोपित गये ।
विघालय परिसर में आयोजित उक्त वृक्षारोपण का शुभारंभ परिषद के अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने किया । इस अवसर पर उन्होने कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए वृक्ष लगाने चाहिए तथा उनको संरक्षित करने का संकल्प लेना चाहिए।
इस अवसर पर सचिव प्रदीप अग्रवाल, मीनाक्षी शर्मा , बीना मित्तल व पर्यावरण संयोजक शीला कुकरेती ने विचार व्यक्त किए।
इस अवसर पर विभिन्न प्रजाति आम, अमरूद, जामुन, नीम , आंवला व अशोक के 25 वृक्ष रोपित किये गये ।
इस अवसर पर परिषद के अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल, सचिव प्रदीप अग्रवाल, कोषाध्यक्ष संदीप अग्रवाल,कार्यक्रम संयोजक व पर्यावरण संयोजक श्रीमती शीला कुकरेती , राजेंद्र जखमोला, श्रीमती रीता जखमोला , श्रीमती मीनाक्षी शर्मा ,राधे श्याम शर्मा ,कैलाश चन्द्र अग्रवाल,राकेश मित्तल,श्रीमती बीना मित्तल,श्रीमती पूनम नैथानी , श्रीमती मंजू बड़थ्वाल, सेवक राम मानुजा , राकेश वर्मा इत्यादि सदस्य उपस्थित थे।