कांग्रेसियों ने हरेला पर्व पर औषधीय पौधे किये वितरित

कांग्रेसियों ने हरेला पर्व पर औषधीय पौधे किये वितरित

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। गुरुवार को कांग्रेसियों ने हरेला पर्व पर औषधीय पौधे वितरित कर हरेला पर्व मनाया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि हरेला पर्व पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण स्थान रखता है, पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में पूर्व मुख्यमंत्री मा. हरीश रावत उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत को जीवंतता प्रदान करने के लिए हरेला पर्व को प्रदेश व्यापी महत्ता दिलाई और प्रदेश की जनता, कर्मचारियों , और छात्रों को पर्व से पर्यावरणीय निकटता की ओर अग्रसर किया।
इस कार्यक्रम में कांग्रेस पूर्व मेयर प्रत्याशी रंजना रावत, नरेन्द्र प्रधान, बलबीर सिंह रावत (पूर्व जिलाउपाध्यक्ष), सुरेन्द्र सिंह गुसाईं (पूर्व अध्यक्ष दुग्ध बिकास समिति), राजीव जखमोला (ब्लाक अध्यक्ष दुगड्डा ), अनिल रतूड़ी (ब्लाक अध्यक्ष यमकेश्वर), परमानंद BLA, चंद्रमोहन सिंह रावत एवं विजय नेगी (पूर्व जिला सचिव), जावेद हुसैन (प्रदेश सचिव सोशल मीडिया) सनोज रावत, त्रिलोक सिंह, भानुप्रताप सिंह आदि कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मिलित थे।

Ravikant Duklan (MA. MassCom )

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *