रोटरी क्लब ने पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन हेतु चलाया वृक्षारोपण अभियान
एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। रोटरी क्लब कोटद्वार के तत्वावधान में द्वितीय चरण में पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन के प्रति जनजागरूकता फैलाने के उद्देश्य से राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (जीजीआईसी), कण्वनगरी में वृक्षारोपण अभियान आयोजित किया गया जिसमें विभिन्न प्रकार की प्रजातियो के वृक्ष लगाये गये ।
विघालय परिसर में आयोजित उक्त कार्यक्रम का शुभारंभ विघालय की प्रधानाचार्या श्रीमती बबीता ध्यानी के मार्गदर्शन में हुआ। इस अवसर पर उन्होने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चो में पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं स्वच्छता के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करते है ।
क्लब की अध्यक्षा रो• (श्रीमती ) प्रतिभा गुप्ता ने कहा कि वर्तमान समय मे पर्यावरण संरक्षण की जितनी आवश्यकता है उससे ज्यादा वृक्षारोपण के बाद उनकी देखभाल की है ।
वृक्षारोपण अभियान में विद्यालय की लगभग 45 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। छात्राओं को वृक्षों के महत्व, जल संरक्षण तथा पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में उनकी भूमिका के बारे में जानकारी दी गई।
इस अवसर पर नीम, आँवला, अर्जुन, अमरूद एवं बकैन के पौधे रोपित किए गए।
अंत में सभी उपस्थित छात्राओं ने रोपित पौधों की नियमित देखभाल करने तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर विघालय की प्रधानाचार्या श्रीमती बबीता ध्यानी ,क्लब की अध्यक्ष रो• श्रीमती प्रतिभा गुप्ता , सचिव रो• वीना रावत, कोषाध्यक्ष रो• धनेश अग्रवाल, रो• वाई.पी. गिरला,रो• विपिन बक्शी, रो• शरत चंद्र गुप्ता, रो•अनिल भोला,रो• ऋषि ऐरन,रो• विजय कुमार, रो•अशोक अग्रवाल,रो• दिनेश रस्तोगी, रो•अनुराग अग्रवाल,रो• गुरुबचन सिंह, रो• श्रीमती उषा अग्रवाल,रो• कुलदीप अग्रवाल, रो• डा•एन.पी. पोखरियाल, रो•सचिन गोयल, रो•अमित अग्रवाल, रो• ज्योति स्वरूप उपाध्याय तथा विघालय की अध्यापिकाऐ सहित अन्य सदस्यों व छात्राऐ उपस्थित थी।