यमकेश्वर में कांग्रेसियों ने फूंका केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला

यमकेश्वर में कांग्रेसियों ने फूंका केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। भाजपा की केंद्र सरकार एवं भाजपा शासित प्रदेश सरकारों के शासन काल में पेपर लीक को प्रश्रय मिलने , नीट पेपर लीक होने से छात्र छात्राओं द्वारा आत्महत्या करने, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को को गिरफ्तार करने के विरोध, आंदोलित छात्रों पर निर्मम लाठी चार्ज किए जाने एवं उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्यवाही करने की मांग को लेकर कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष यमकेश्वर अनिल रतूड़ी, कांग्रेस पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद डबराल, संजय तोमर (ब्लाक अध्यक्ष द्वारीखाल) राजीव जखमोला (ब्लाक अध्यक्ष दुगड्डा ) की सयुंक्त अगुआई में यमकेश्वर बिधानसभा क्षेत्रांतर्गत की जनता एवं कांग्रेस पदाधिकारियों ने ब्लाक मुख्यालय बिथ्याणी में प्रदर्शन कर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन कर महामहिम राष्ट्रपति को उपजिलाधिकारी यमकेश्वर श्रीमान चतर सिंह चौहान के माध्यम से केंद्र सरकार को समस्या के निस्तारण करने के निर्देश देने विषयक ज्ञापन प्रेषित किया।
ज्ञापन में यह भी चेतावनी दी गई कि यदि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा नही दिया तो राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर व्यापक स्तर पर कांग्रेसी आंदोलनात्मक कार्यक्रम चलाने के लिए बाध्य होंगे।
ब्लाक अध्यक्ष यमकेश्वर अनिल रतूड़ी, कांग्रेस पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद डबराल, संजय तोमर (ब्लाक अध्यक्ष द्वारीखाल) राजीव जखमोला (ब्लाक अध्यक्ष दुगड्डा) की सयुंक्त अगुआई के प्रदर्शन कार्यक्रम में डा. कृत सिंह नेगी (सयोंजक यमकेश्वर ) बैशाख सिंह पयाल (पूर्व प्रभारी यमकेश्वर) क्रांति कपर्वाण (पूर्व जिला पंचायत सदस्य ) राजेंद्र सिंह, रमेश नेगी, गंभीर सिंह भंडारी, देवेन्द्र सिंह, संजय लखेड़ा, हर्ष मोहन बडोला, नवीन सिंह, मोहन सिंह, उमेद सिंह, जनार्द्धन प्रसाद, प्रताप सिंह, धनपाल सिंह, उमेद सिंह, भारत सिंह, नीतू सिंह, कोमल सिंह मेहरवान सिंह, सुरेन्द्र सिंह, महेंद्र बडोला, मदन सिंह नेगी, सत्यपाल सिंह, पुनीत लखेड़ा, नवीन सिंह, कुलदीप कुमार, राजेंद्र सिंह, प्रमोद भट्ट, चंद्रपाल सिंह, प्रमोद भट्ट, इंद्रमोहन, दीपक चंद्र, विनोद कुमार, जगदीश सिंह बिष्ट, मोहन सिंह नेगी, अनूप कुमार, आयुष बिष्ट, शिव सिंह, चैत सिंह बिष्ट, राकेश आदि क्षेत्रीय जनता शामिल थी।

Ravikant Duklan (MA. MassCom )

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *