कारगिल विजय दिवस एवं हरेला पर्व के अवसर पर विद्यार्थियों को जूते व ड्रेस किये वितरित

कारगिल विजय दिवस एवं हरेला पर्व के अवसर पर विद्यार्थियों को जूते व ड्रेस किये वितरित

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड एवं विधायक कोटद्वार श्रीमती ऋतु खण्डूडी भूषण ने रविवार को राजकीय प्राथमिक विद्यालय संख्या-08, रमेश नगर, कोटद्वार में कारगिल विजय दिवस एवं हरेला पर्व के उपलक्ष्य में देवदूत बच्चों द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ कारगिल युद्ध के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर तथा हरेला पर्व के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए किया गया। इस अवसर पर अपने संबोधन में ऋतु खण्डूडी भूषण ने कहा कि कारगिल विजय दिवस देश के वीर सैनिकों के अदम्य साहस, पराक्रम और सर्वोच्च बलिदान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि हमें शहीदों के त्याग से प्रेरणा लेते हुए राष्ट्रसेवा के साथ-साथ प्रकृति संरक्षण का भी संकल्प लेना चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी संजय जखवाल द्वारा विद्यालय के 35 विद्यार्थियों को जूते एवं ड्रेस वितरित किए गए। वहीं देवदूत बच्चों के अभिभावक बलजिंदर कौर, प्रियंका काला एवं आरती भाटिया द्वारा सभी बच्चों के लिए फल एवं नाश्ते की व्यवस्था की गई।

इस अवसर पर विद्यालय परिवार से विनीता पटवाल, रतन पटवाल,  जयप्रकाश केष्टवाल एवं शालिनी कश्यप उपस्थित रहे। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष राज गौरव नौटियाल, जिला प्रकोष्ठ संयोजक  प्रमोद बंसल,  राजदीप माहेश्वरी तथा शुभम राजपूत सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं अभिभावक मौजूद रहे।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने देशभक्ति एवं पर्यावरण संरक्षण पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।

अंत में विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खण्डूडी भूषण ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विद्यालय परिवार, देवदूत बच्चों, अभिभावकों एवं सभी सहयोगियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में राष्ट्रभक्ति, सामाजिक उत्तरदायित्व और पर्यावरण संरक्षण की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Ravikant Duklan (MA. MassCom )

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *