भाजपा ने कोटद्वार में किया “गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान” का आयोजन

भाजपा ने कोटद्वार में किया “गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान” का आयोजन

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार।संत शिरोमणि  गुरु रविदास महाराज की 650वीं पावन जयंती वर्ष के भव्य अवसर पर उनके महान विचारों, सामाजिक समानता और समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुँचाना भाजपा का मुख्य ध्येय है। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी द्वारा 29 जुलाई 2026 से 20 फरवरी 2027 तक पूरे देश में ” गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान” का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान के सफल एवं सुचारू संचालन हेतु कोटद्वार में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर मंडल एवं ग्राम स्तर तक आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की विस्तृत कार्ययोजना पर गहन मंथन किया।
जिला कार्यशाला को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष  राज गौरव नौटियाल ने बताया कि समरसता संकल्प अभियान का भव्य शुभारंभ 29 जुलाई को गुरु रविदास महाराज की जन्मभूमि सीर गोवर्धनपुर (वाराणसी) में गुरु पूर्णिमा की संध्या पर होगा। वहाँ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नबीन 10 लाख से अधिक कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति में इस राष्ट्रव्यापी अभियान का शुभारंभ करेंगे।
जिलाध्यक्ष ने आगे बताया कि ‘कलश वंदन अभियान’ के तहत संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर (वाराणसी) की पावन मिट्टी से भरा पवित्र कलश 30 जुलाई को उत्तराखंड की सीमा में प्रवेश करेगा। हरिद्वार जिले के भगवानपुर में उत्तराखंड के यशस्वी एवं लोकप्रिय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष  महेंद्र भट्ट के नेतृत्व में हजारों पार्टी कार्यकर्ता और ग्रामीण इस पवित्र कलश का भव्य स्वागत करेंगे, जिसके पश्चात यह पावन कलश प्रदेश के सभी जिलों में भेजा जाएगा। यह पवित्र कलश 31 अगस्त 2026 को कोटद्वार पहुँचेगा, जहाँ कौड़ियां सहित विभिन्न स्थानों पर इसका ऐतिहासिक और भव्य नागरिक अभिनंदन किया जाएगा। तत्पश्चात इस कलश को जिले के विभिन्न मंडलों और गाँवों तक ले जाया जाएगा।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राज गौरव नौटियाल ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास द्वारा दिखाया गया मार्ग ही आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ के मूल संकल्प का आधार है। गुरु का ‘बेगमपुरा’ का दर्शन एक ऐसे भेदभाव-मुक्त समाज की नींव रखता है जहाँ हर व्यक्ति को समानता और सम्मान मिले। उन्होंने बल देकर कहा कि यह ‘समरसता संकल्प अभियान’ केवल एक सांगठनिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, राष्ट्रीय एकता और ‘विकसित भारत’ के निर्माण का एक व्यापक जनांदोलन बनेगा। अंत में उन्होंने कोटद्वार की समस्त जनता, सामाजिक संगठनों और कार्यकर्ताओं से इस पावन अभियान में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
कार्यशाला में भाजपा कोटद्वार के जिला उपाध्यक्ष मोहन सिंह नेगी, जिला महामंत्री  सुरेन्द्र आर्य, नगर अध्यक्ष विकास दीप मित्तल ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती शशि बाला केष्टवाल, किसान मोर्चा जिला महामंत्री मनीष भट्ट, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष  सुरेन्द्र सैनी, जिला महामंत्री  विजय सिंह, युवा मोर्चा जिला महामंत्री विजय रावत तथा महिला मोर्चा जिला महामंत्री श्रीमती यशोदा नेगी सहित पार्टी के अनेक प्रमुख पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Ravikant Duklan (MA. MassCom )

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *