रोटरी क्लब ने लगाया निशुल्क दन्त चिकित्सा परीक्षण शिविर

रोटरी क्लब ने लगाया निशुल्क दन्त चिकित्सा परीक्षण शिविर

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। रोटरी क्लब कोटद्वार के तत्वावधान में राजकीय प्राथमिक विद्यालय न• 6 में निशुल्क दन्त चिकित्सा परीक्षण व दन्त स्वच्छता जागरूकता शिविर लगाया गया जिसमें 32 छात्र-छात्राओ के दांतो का परीक्षण किया गया तथा उन्हे दन्त किट वितरित की गयी एवं दन्त स्वच्छता के बारे मे बताया गया ।
निकट बिजली घर स्थित उक्त विघालय में आयोजित उक्त शिविर का शुभारंभ रोटरी अध्यक्ष प्रतिभा गुप्ता ने किया । इस अवसर पर उन्होने कहा कि स्वस्थ मुस्कान व स्वस्थ भविष्य बनाना ही रोटरी का ध्येय है यदि बच्चे स्वस्थ रहेगे तभी वे अपने भविष्य को निखार सकेगें ।
दन्त चिकित्सक डाॅ• आशीष अग्रवाल ने कहा कि आजकल बच्चे टाफी व चुह्गम इत्यादि बहुत खाते है जिससे उनके दांत खराब होने लगते है । उन्होने बच्चो को उक्त चीजो को न खाने की सलाह दी । उन्होने सभी बच्चो को नियमित रूप से रोज दांत साफ करने की सलाह दी ।
विघालय की प्रधानाचार्या अन्नु रावत ने स्कूल के बच्चो के दंत परीक्षण के लिए रोटरी क्लब का आभार व्यक्त किया ।
इस अवसर पर डाॅ• नीतिका अग्रवाल, इनरव्हील अध्यक्ष मानु गुप्ता , वाई पी गिलरा , विपिन बक्शी, सचिव वीना रावत, शरतचन्द गुप्ता ने विचार व्यक्त किए।
इस अवसर पर डाॅ• आशीष अग्रवाल व डाॅ• नीतिका अग्रवाल ने विघालय के 32 छात्र-छात्राओ का दंत परीक्षण किया तथा उन्हे दन्त स्वच्छता के प्रति जागरूक किया । सभी छात्र-छात्राओ को निशुल्क डेंटल किट व केले वितरित किये गये ।
शिविर का संचालन सचिव वीना रावत ने किया तथा उन्होने साथ ही सभी रोटेरियन साथियों, विद्यालय के शिक्षकगण, सहयोगी चिकित्सक टीम एवं सभी सहयोगकर्ताओं का भी हृदय से धन्यवाद दिया जिनके सहयोग से यह सेवा कार्य सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर विघालय की प्रधानाचार्या अन्नु रावत ,डाॅ• आशीष अग्रवाल, डाॅ• नीतिका अग्रवाल, अध्यक्ष रो• श्रीमती प्रतिभा गुप्ता , सचिव रो• वीना रावत, कोषाध्यक्ष रो• धनेश अग्रवाल, रो• वाई.पी. गिरला,रो• विपिन बक्शी, रो• शरत चंद्र गुप्ता, रो• डी पी सिंह,रो• गुरुबचन सिंह, रो• श्रीमती ऊषा अग्रवाल, रो•अमित अग्रवाल, रो• मनीष अग्रवाल, रो• संजीव अग्रवाल,रो• नरेश अग्रवाल, रो• गोपाल बंसल, इनरव्हील क्लब अध्यक्ष मानु गुप्ता , इनरव्हील सचिव रेणु अग्रवाल सहित विघालय के अध्यापक व अध्यापिकाऐ, अन्य रोटरी व इनरव्हील सदस्य उपस्थित थे ।

Ravikant Duklan (MA. MassCom )

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *