कालागढ़ में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने की अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक

कालागढ़ में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने की अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक

एनसीपी न्यूज़। कालागढ़/ कोटद्वार। विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड एवं विधायक कोटद्वार ऋतु खण्डूडी भूषण ने अपने एक दिवसीय कालागढ़ भ्रमण के दौरान कालागढ़ स्थित वन विभाग विश्राम गृह में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

बैठक में वन विभाग, सिंचाई विभाग, कॉर्बेट नेशनल पार्क एवं उत्तराखंड जल विद्युत निगम से संबंधित अधिकारियों के साथ कालागढ़ क्षेत्र में संचालित एवं प्रस्तावित विकास कार्यों, जनसमस्याओं तथा आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

विधानसभा अध्यक्ष ने अधिकारियों से क्षेत्र में चल रहे कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किया जाए। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए स्थानीय लोगों की समस्याओं का समयबद्ध तरीके से समाधान सुनिश्चित करने को कहा।

बैठक में कालागढ़ क्षेत्र में वन्यजीवों से संबंधित समस्याओं, मानव-वन्यजीव संघर्ष, वन क्षेत्र से लगे आबादी वाले क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था तथा सिंचाई एवं जल विद्युत से संबंधित विषयों पर भी चर्चा की गई।

इस अवसर पर उपजिलाधिकारी कोटद्वार संदीप कुमार, उप निदेशक जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क रामनगर, नैनीताल, प्रभारी वनाधिकारी कालागढ़ पौड़ी गढ़वाल, फील्ड डायरेक्टर कॉर्बेट नेशनल पार्क रामनगर, अधीक्षण अभियंता रामगंगा बांध मंडल (उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग) कालागढ़ तथा उप महाप्रबंधक उत्तराखंड जल विद्युत निगम कालागढ़ सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने कहा कि कालागढ़ क्षेत्र के विकास एवं जनसमस्याओं के समाधान को लेकर विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए क्षेत्रवासियों की समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करें।

Ravikant Duklan (MA. MassCom )

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *