SIR को लेकर दुगड्डा में कांग्रेस ने किया बैठक का आयोजन

SIR को लेकर दुगड्डा में कांग्रेस ने किया बैठक का आयोजन

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। गुरुवार को दुगड्डा नगर एक होटल में कांग्रेसियों की एक बैठक नगर अध्यक्ष नितेश ठाकुर की अध्यक्षता में एक बैठक SIR, बूथ प्रबंधन, सेवा निवृत्त कर्मचारी का कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने एवं कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी नव नियुक्त प्रदेश सचिव ग्राम बैरगांव निवासी बलबीर सिंह रावत का अभिनंदन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
तत्पश्चात दुगड्डा नगर के मुख्य मार्ग पर कांग्रेसियों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अमर रहें, महात्मा गांधी, जवाहर लाल नेहरू अमर रहें के नारों के साथ तिरंगा यात्रा निकाली।
कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद डबराल, पूर्व ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व जिलापंचायत सदस्य दिनेश रावत, हरेंद्र सिंह रावत (जिला महामंत्री ) राजीव जखमोला (ब्लाक अध्यक्ष दुगड्डा), अनिल रतूड़ी (ब्लाक अध्यक्ष यमकेश्वर), शिव सिंह रावत (ब्लाक अध्यक्ष सैनिक प्रकोष्ठ,) सुरेन्द्र भारती (ब्लाक कोषाध्यक्ष) राकेश चंद्र (जिला महामंत्री) मोबिन (पूर्व प्रधान) सुरेन्द्र रावत एवं ललित मोहन चौधरी (भेलड़ा), ओम चंद्र (आमसौड) सतीश नेगी (एता), लियाकत अली (बूंगधार), गिरीश चौधरी (प्रधान फतेहपुर), राकेश (फतेहपुर), दिवाकर (अमोली), टोनी, संतन सिंह (सरडा), सुरेश (गोदी), मन्नू (गोरिया ) आदि सम्मिलित थे।

Ravikant Duklan (MA. MassCom )

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *