कांग्रेस ने यमकेश्वर में भाजपा विधायक को दिखाए काले झंडे

कांग्रेस ने यमकेश्वर में भाजपा विधायक को दिखाए काले झंडे

एनसीपी न्यूज़।यमकेश्वर। क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर मंगलवार को ब्लाक कांग्रेस यमकेश्वर कां एवं जिल युवा कांग्रेस कोटद्वार कार्यकर्ताओं ने भाजपा विधायक रेनू बिष्ट के खिलाफ काले झंडे दिखाकर विरोध प्रदर्शन किया।

कार्यकर्ताओं का कहना है कि यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति बेहद चिंताजनक है। ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर चिकित्सा सुविधाओं का अभाव है। वहीं शिक्षा व्यवस्था भी बदहाल है और कई विद्यालयों में शिक्षकों की कमी के कारण विद्यार्थियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

विरोध कर रहे कार्यकर्ताओं ने सड़कों की बदहाल स्थिति, पेयजल संकट और अधूरी विकास योजनाओं को भी प्रमुख मुद्दा बताया। उनका आरोप है कि कई क्षेत्रों में सड़कें टूटी हुई हैं और नई सड़कों की आवश्यकता के बावजूद अपेक्षित कार्य नहीं हो पाए हैं।

कार्यकर्ताओं ने यह भी सवाल उठाया कि क्षेत्र में युवाओं के लिए रोजगार के पर्याप्त अवसर नहीं हैं, जिससे बड़ी संख्या में युवा पलायन करने को मजबूर हैं। महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान से जुड़े मुद्दों पर भी सरकार और जनप्रतिनिधियों से जवाबदेही की मांग की गई।

अंकिता भंडारी प्रकरण को याद करते हुए कार्यकर्ताओं ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और न्याय के मुद्दे पर समाज को लगातार आवाज उठानी होगी। उन्होंने कहा कि यमकेश्वर की जनता को केवल चुनाव के समय नहीं, बल्कि पूरे कार्यकाल में स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, पानी, रोजगार और सुरक्षा जैसी बुनियादी सुविधाएं चाहिए।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि जनहित के मूल मुद्दों पर काम करने के बजाय जनता को बर्तन आदि सामान बांटकर प्रभावित करने की राजनीति की जा रही है। कार्यकर्ताओं ने सवाल किया कि चुनावी लाभ के लिए ऐसी वस्तुएं बांटने के बजाय क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं का स्थायी समाधान क्यों नहीं किया जा रहा है।

कांग्रेस एवं युवा कांग्रेस ने स्पष्ट कहा कि यमकेश्वर की जनता अब विकास और जवाबदेही के मुद्दों पर जवाब मांग रही है। कार्यकर्ताओं ने विधायक एवं सरकार से क्षेत्र की समस्याओं पर ठोस कार्ययोजना और समयबद्ध समाधान की मांग की।
अनिल रतूड़ी ब्लॉक अध्यक्ष, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी यमकेश्वर, विनोद डबराल पूर्व जिला अध्यक्ष कोटद्वार, अरविंद नेगी जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस कोटद्वार, कुलदीप पटवाल जिला उपाध्यक्ष यूथ कांग्रेस कोटद्वार, मोहन सिंह पूर्व प्रधान, हरि सिंह प्रधान जयहरी,भगत सिंह बीडीसी, आदि मौजूद थे।

Ravikant Duklan (MA. MassCom )

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *