झण्डीचौड़ में तेज रफ्तार स्कूटी ने ली बुजुर्ग की जान, आरोपी गिरफ्तार
एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। दिनांक 18.08.2026 को वादी इन्द्र सिंह निवासी झण्डीचौड़ कोटद्वार द्वारा कोतवाली कोटद्वार में एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया जिसमें उनके द्वारा बताया गया कि दिनांक 16.08.2026 को अंकित उर्फ अभिषेक निवासी कोटद्वार, द्वारा अपनी स्कूटी संख्या UK15D-8315 को अत्यधिक तेज गति एवं लापरवाही से चलाया जा रहा था इस दौरान उनके पिता बलबन्त सिंह को अंकित द्वारा पीछे से टक्कर मार दी गई थी। इस दुर्घटना में उनके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिन्हें उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया था। प्राप्त तहरीर के आधार पर कोतवाली कोटद्वार में अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 193/2026, धारा 125(बी)/281 बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई। दिनांक 23.08.2026 को दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल बलबन्त सिंह की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई है। प्रकरण की गंभीरता के दृष्टिगत मुकदमा उपरोक्त में धारा 106 बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई। विवेचना के दौरान पर्याप्त साक्ष्य प्राप्त होने पर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त अंकित उर्फ अभिषेक को आज दिनांक 24.08.2026 को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
*नाम पता अभियुक्त*
अंकित उर्फ अभिषेक, निवासी झण्डीचौड कोटद्वार जनपद पौडी गढवाल।