उत्तराखंड क्रांति दल ने दिए जलाकर दी मसूरी व खटीमा कांड के शहीदों को श्रद्धांजलि
एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। बुधवार को उत्तराखंड राज्य निर्माण के 2 सितंबर 1994 सितंबर मसूरी कांड के 32 वें पुण्यतिथि पर पश्चिमी झण्डीचौड़ के भरत चौक कोटद्वार मे सांय 6 बजे दिये जला कर शहीदों क़ो श्रद्धांजलि अर्पित की गई।सभा में संकल्प लिया गया कि शहीदों के सपनो के राज्य निर्माण के लिए संघर्ष जारी रहेगा। इस अवसर पर वक्ताओ ने कहा कि 1 सितंबर खटीमा कांड व 2 सितंबर मंसूरी कांड के दिन सरकार केवल शहीदों के माल्यार्पण तक सीमित रही है। यदि सरकार सचमुच शहीदों का सम्मान करती तो सरकार पिछले 25 सालो से समस्त सरकारी कार्यालय व स्कूलों में श्रद्धांजलि कार्यक्रमों को आयोजित करवाती जिससे युवा पीढ़ी शहीदों के आदर्शों को ग्रहण करती। इस अवसर पर उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय सलाहकार समिति के सदस्य महेंद्र सिंह रावत ,केंद्रीय उपाध्यक्ष सत्यप्रकाश भारद्वाज,के, संगठन सचिव सत्यपाल सिँह नेगी के, प्रचार सचिव उमेद सिंह भंडारी, के, प्रचार सचिव रबिंन्द्र सोंध नगर अध्यक्ष भारत मोहन काला, नरेश धस्माना जिलाध्यक्ष सैनिक प्रकोष्ठ,देवेंद्र रावत के, सचिव सैनिक प्रकोष्ठ, गणेश रावत महानगर अध्यक्ष सैनिक प्रकोष्ठ, राजेश बुढ़ाकोटी नगर महामंत्री सैनिक प्रकोष्ठ गोवर्धन काला, कृपाल सिंह गुसाई, हरीश बहुखंडी,दलवीर सिंह, राजेंद्र सिंह, रमेश श्रीमती सीमा बिष्ट, श्रीमती विनीतादेवी, श्रीमती पुष्पा मेहरा, श्रीमती दीपा अधिकारी, श्रीमती लक्ष्मी नेगी, श्रीमती कमला देवी, कु, कल्पना जोशी आदि वक्ताओ ने सभा क़ो सम्बोधित कर 2 मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि दी।