यमकेश्वर में जंगली जानवरों के बढ़ते आतंक को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

यमकेश्वर में जंगली जानवरों के बढ़ते आतंक को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

एनसीपी न्यूज़। यमकेश्वर/कोटद्वार। यमकेश्वर क्षेत्र सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में लगातार बढ़ रही जंगली जानवरों की समस्या को लेकर विनोद डबराल पूर्व जिला अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी कोटद्वार और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी यमकेश्वर के अध्यक्ष अनिल रतूड़ी के नेतृत्व में प्रभागीय वनाधिकारी, लैंसडोन कोटद्वार को ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन के माध्यम से क्षेत्र में गुलदार, हाथी, जंगली सूअर, बंदर सहित अन्य वन्यजीवों के आबादी वाले क्षेत्रों में बढ़ते प्रवेश पर चिंता व्यक्त की गई। ग्रामीणों की फसलों को हो रहे नुकसान के साथ-साथ महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों, पशुधन और आम ग्रामीणों की सुरक्षा का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया।

विनोद डबराल ने कहा कि ग्रामीण लगातार डर के माहौल में जीवन जीने को मजबूर हैं। वन विभाग को केवल घटना होने के बाद कार्रवाई करने के बजाय संवेदनशील क्षेत्रों को चिन्हित कर पहले से प्रभावी व्यवस्था करनी चाहिए। उन्होंने मांग की कि प्रभावित क्षेत्रों में नियमित गश्त, ट्रैप कैमरे, वन विभाग की त्वरित प्रतिक्रिया टीम तथा आवश्यक सुरक्षा उपाय किए जाएं।

उन्होंने कहा कि जंगली जानवरों से फसलों एवं पशुधन को हुए नुकसान का शीघ्र सर्वे कर प्रभावित ग्रामीणों को उचित मुआवजा दिया जाए तथा आबादी वाले क्षेत्रों में झाड़ियों की सफाई और वन्यजीवों की निगरानी बढ़ाई जाए।

अनिल रतूड़ी ने चेतावनी दी कि यदि ग्रामीणों की सुरक्षा एवं मानव-वन्यजीव संघर्ष की समस्या पर शीघ्र ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो कांग्रेस ग्रामीण जनता के साथ मिलकर आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।

उन्होंने वन विभाग से मांग की कि इस गंभीर समस्या को प्राथमिकता के आधार पर लेते हुए तत्काल प्रभाव से आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

 

Ravikant Duklan (MA. MassCom )

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *