रोटरी क्लब ने किया दो इन्ट्रेक्ट क्लबो अचीवर्स व उड़ान का गठन

रोटरी क्लब ने किया दो इन्ट्रेक्ट क्लबो अचीवर्स व उड़ान का गठन

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। रोटरी क्लब कोटद्वार के तत्वावधान में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, कोटद्वार में दो इन्ट्रेक्ट क्लबो अचीवर्स व उड़ान का गठन किया गया। इस अवसर पर छात्राओं के व्यक्तित्व विकास, सामाजिक जागरूकता एवं जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा में विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन दिया गया।
विघालय परिसर में आयोजित उक्त कार्यक्रम का शुभारंभ रोटरी अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा गुप्ता ने किया । इस अवसर उन्होने कहा कि
इन्ट्रेक्ट क्लब का उद्देश्य छात्र-छात्राओ में नेतृत्व क्षमता, सामाजिक उत्तरदायित्व तथा समाज के प्रति सेवा भावना विकसित करना है । उन्होने कहा कि इन्ट्रेक्ट क्लब के गठन से छात्राओं को रोटरी के सेवा कार्यों से जुड़कर अपने व्यक्तित्व को निखारने और समाजहित में सक्रिय योगदान देने का अवसर प्राप्त होगा।
इस अवसर पर रोटरी सदस्यों ने छात्राओं को यातायात नियमों, स्वच्छता अभियान, पर्यावरण संरक्षण तथा पॉलिथीन के दुष्प्रभाव एवं उसके सुरक्षित विकल्पों के बारे में जानकारी दी। साथ ही छात्राओ को शिक्षा के महत्व, नियमित अध्ययन एवं अपने भविष्य के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर जूनियर वर्ग के ‘उड़ान’ एवं सीनियर वर्ग के ‘अचीवर्स’ समूह का गठन किया गया जिसमे अचीवर्स वर्ग में अनामिका अध्यक्ष , नम्रा सचिव व नन्दिनी कोषाध्यक्ष बनायी गई तथा उड़ान वर्ग में वर्षा अध्यक्ष, अक्षरा सचिव व उन्नति कोषाध्यक्ष बनायी गई। इसके अलावा दोनो वर्गो में 20- 20 सदस्य रखे गये। दोनो वर्गो के सदस्यों को अध्यक्ष प्रतिभा गुप्ता द्वारा शपथ दिलाई गई।
सुश्री सोनी धस्माना को इन्ट्रेक्ट क्लब का कॉर्डिनेटर बनाया गया ।
इस अवसर पर रोटरी अध्यक्ष रो• प्रतिभा गुप्ता ,चेयरमैन रो• ज्योति उपाध्याय ,रो• अशोक अग्रवाल ,रो• धीरज धर बछुवाण ,रो• गोपाल बंसल एवं रो• उषा अग्रवाल उपस्थित रही।

Ravikant Duklan (MA. MassCom )

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *