अजीत डोभाल व मातृ शक्ति के अपमान पर भड़की भाजपा ने फूंका राहुल गांधी का पुतला

अजीत डोभाल व मातृ शक्ति के अपमान पर भड़की भाजपा ने फूंका राहुल गांधी का पुतला

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। कांग्रेस नेता एवं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा इंदौर में कांग्रेस के कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार एवं उत्तराखंड के वीर सपूत अजीत डोभाल को लेकर की गई कथित अपमानजनक टिप्पणी और मंच से मातृ शक्ति का अपमान किए जाने के विरोध में भारतीय जनता पार्टी, कोटद्वार के कार्यकर्ताओं ने आक्रोश व्यक्त करते हुए राहुल गांधी का पुतला दहन किया।

भाजपा जिला कार्यालय में एकत्रित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता हिन्दू पंचायती धर्मशाला में एकत्रित हुए पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता कांग्रेस के विरोध में नारेबाजी करते हुए जुलूस की शक्ल में झंडाचौक पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन कर उनके अमर्यादित आचरण और आपत्तिजनक बयानों के खिलाफ विरोध दर्ज कराया।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राज गौरव नौटियाल ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल जी देश की सुरक्षा व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले और कीर्ति चक्र से सम्मानित उत्तराखंड के वीर सपूत हैं। उनके संबंध में की गई अपमानजनक टिप्पणी न केवल एक राष्ट्रभक्त का अपमान है, बल्कि देवभूमि उत्तराखंड की भावनाओं का भी अपमान है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के मंच से राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जैसे महत्वपूर्ण दायित्व निभा रहे देवभूमि के सपूत अजीत डोभाल पर इस प्रकार की टिप्पणी करना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हो सकते हैं, लेकिन राष्ट्र की सुरक्षा और देशहित से जुड़े विषयों पर सार्वजनिक जीवन में मर्यादा एवं जिम्मेदारी का पालन किया जाना चाहिए।

 नौटियाल ने कहा कि कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और एक बुजुर्ग महिला को लेकर किए गए कथित उपहास ने भी सार्वजनिक मर्यादा पर गंभीर प्रश्न खड़े किए हैं। मातृशक्ति का सम्मान भारतीय संस्कृति की मूल भावना है। किसी बुजुर्ग महिला का उपहास किया जाना उचित नहीं है। राजनीतिक विरोध के नाम पर महिलाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान को ठेस पहुंचाना स्वीकार्य नहीं हो सकता।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड अपने वीर सैनिकों, सैन्य अधिकारियों और राष्ट्रसेवा में समर्पित व्यक्तित्वों के सम्मान के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहा है। अजीत डोभाल जैसे वीर सपूतों का सम्मान पूरे उत्तराखंड का सम्मान है, ऐसे राष्ट्रभक्त और देश को समर्पित व्यक्ति पर तथ्यहीन एवं अपमानजक टिप्पणी से उत्तराखंड का जनमानस आहत है।

इस अवसर पर जिला महामंत्री सुरेन्द्र सिंह आर्य, जिला उपाध्यक्ष  मोहन सिंह नेगी एवं विजयानन्द पोखरियाल, प्रदेश सह IT संयोजक यमन डबराल के अलावा सैकड़ो कार्यकरता मौजूद थे।

Ravikant Duklan (MA. MassCom )

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *