ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन

ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन

एनसीपी न्यूज़। दुगड्डा/ कोटद्वार। जिला कांग्रेस कमेटी कोटद्वार द्वारा जिलाध्यक्ष विकास नेगी जी के नेतृत्व में दुगड्डा बाजार में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र की भाजपा सरकार एवं निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी नाराजगी व्यक्त की।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया को लेकर गंभीर सवाल उठाए। कांग्रेस का आरोप है कि SIR की प्रक्रिया में बड़ी संख्या में मतदाताओं को लेकर ऐसी परिस्थितियां उत्पन्न हुई हैं, जिनसे मतदाता सूची की पारदर्शिता एवं निष्पक्षता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। देशभर में भी कांग्रेस द्वारा इसी मुद्दे को लेकर मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे और कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किए जा रहे हैं।

जिला कांग्रेस कमेटी कोटद्वार के जिलाध्यक्ष विकास नेगी ने कहा कि लगातार सामने आ रही अनियमितताओं और SIR प्रक्रिया को लेकर उठ रहे गंभीर सवालों के बीच मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को तत्काल उनके पद से हटाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि SIR प्रक्रिया में नियमों का उल्लंघन या किसी प्रकार की अनियमितता प्रमाणित होती है तो उसकी निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कानून के अनुसार सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

नेगी ने कहा कि लोकतंत्र में मतदाता सूची और चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता सर्वोपरि है। किसी भी पात्र मतदाता का नाम प्रभावित न हो तथा प्रत्येक नागरिक के मताधिकार की सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए। कांग्रेस इस विषय को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज लगातार उठाती रहेगी।

पुतला दहन एवं प्रदर्शन कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष विनोद डबराल, कांग्रेस नेता पियूष कैंतुरा,,जिला महासचिव विमल बिष्ट,कैप्टेन दीपक बिष्ट , नगर अध्यक्ष नितेश ठाकुर, ब्लॉक अध्यक्ष संजय तोमर सहित कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Ravikant Duklan (MA. MassCom )

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *