कांग्रेस ने धूमधाम से मनाई नेहरू की 132वीं जयंती

कांग्रेस ने धूमधाम से मनाई नेहरू की 132वीं जयंती

 

एनसीपी न्यूज़ । प्रदेश के पूर्व काबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आजाद भारत के प्रथम प्रधानमंत्री स्व. जवाहर लाल नेहरू की 132वीं जयंती को बाल दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया, तथा पूर्व प्रधानमंत्री स्व. जवाहर लाल नेहरू के विकास के अधूरे कार्यो को पूर्ण करने का संकल्प लिया गया। इस मौके पर तीन गरीब मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
गढवाल टाकीज स्थित कांग्रेस कार्यालय में सर्वप्रथम पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किये गये। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश के पूर्व काबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी ने स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री स्व. जवाहर लाल नेहरू को करिश्माई व्यक्तित्व का धनी व्यक्ति बताते हुए कहा कि स्व. जवाहर लाल नेहरू ने भारत का प्रधानमंत्री रहते हुए स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, खाद्यान्न सहित सैन्य क्षेत्र में प्रगति कर भारत को देश दुनिया की देशों की अग्रणी पंक्ति में खड़ा करने का भरसक प्रयास किया। उन्होंने अपने करिश्माई नेतृत्व के बलबूते पर देश में बंटी रियासतों को एकसूत्र में बांधने का काम किया है। कहा कि जवाहर लाल नेहरू ने देश में औद्यौगिक क्रांति की नींव रखते हुए भारत को समृद्धशाली राष्ट्रो में शुमार कर दिया, जिससे देश लगातार प्रगति की राह पर आगे बढ रहा है, कहा कि स्व. जवाहर लाल नेहरू का आजादी की लडाई लेकर से आजाद भारत को सवांरनें में बहुत बडा योगदान रहा है, जिसे देश कभी नहीं भूल सकता है, उन्होंने दुःख प्रकट करते हुए कहा कि वर्तमान में देश के महापुरूषों के कार्यो को भुलाने का कुत्सित प्रयास किया जा रहा है, जो कि दुर्भाग्यपूर्ण है। कहा कि कांग्रेस पार्टी पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के सपनों के अनुरूप खुशहाल एवं समृद्धशाली राष्ट्र के निर्माण के लिए लगातार प्रयास करती रहेगी। इस मौके पर हाईस्कूल एवं इंटर मीडिऐट कक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले तीन गरीब मेधावी छात्र-छात्राओं कुमारी मीरा, बंश चैधरी तथा अनश को स्मृति चिन्ह, प्रमाण पत्र तथा नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष डा. चन्द्रमोहन खर्कवाल, महानगर अध्यक्ष संजय मित्तल, विधानसभा संयोजक साबर सिंह नेगी, पार्षद अनिल रावत, प्रांतीय उपाध्यक्ष श्रीमती कृष्णा बहुगुणा, सुधा असवाल, श्रीमती रूपन नेगी, प्रीति सिंह, कविता भारती, नीलम रावत, रमेश चंद्र खंतवाल, मनवर सिंह आर्य, विजय माहेश्वरी, प्रवीन सिंह रावत, महेन्द्र पाल सिंह रावत, शंकेश्वर प्रसाद सेमवाल, धीरेन्द्र सिंह बिष्ट, अमित राज सिंह, लूथी सिंह बिष्ट, पुष्कर सिंह नेगी, बृजपाल सिंह, जीतेन्द्र भाटिया, राजा आर्य, अनिल चैधरी, कुंवर सिंह रावत, सतेन्द्र सिंह नेगी, हरीश बिष्ट, सतेन्द्र सिंह बिष्ट, उदय सिंह नेगी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन कांग्रेस प्रवक्ता बलवीर सिंह रावत ने किया।

Ravikant Duklan (MA. MassCom )

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!