वन्य जीव सप्ताह के पहले दिन हुआ “गजलोक प्रदर्शनी”, वन्यजीव पोस्टर व साइनेज प्रतियोगिताओं का शुभारंभ
एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। लैंसडाउन वन प्रभाग ने शुक्रवार को वन्य जीव सप्ताह के पहले दिन सभी रेंजों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया। मुख्य कार्यक्रम अरण्य भवन पनियाली में आयोजित हुआ जिसमें प्रभागीय वनाधिकारी गौरव वर्मा ने “गजलोक प्रदर्शनी”, वन्यजीव पोस्टर व साइनेज प्रतियोगिताओं का विधिवत शुभारंभ किया। कार्यक्रम में मुख्य रुप से कक्षा 7 से कक्षा 12 के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। वन्यजीव पोस्टर बनाने की अंतिम तिथि 6 अक्टूबर रहेगी।

विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए प्रभागीय वनाधिकारी गौरव वर्मा ने कहा कि जंगल व वन्यजीव हमारे प्राकृतिक संतुलन के लिए बेहद जरूरी हैं। इसलिए हम सबका यह प्रयास होना चाहिए कि हम जंगल व वन्य जीवों को सुरक्षित रखने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।

कहा कि यदि कोई भी व्यक्ति जंगल में प्लास्टिक का कचरा फेंकता हुए दिखाई दे तो इसकी शिकायत तुरंत विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों से करें। कहा कि वन्य जीव सप्ताह का मुख्य लक्ष्य मानव व वन्य जीवों के बीच सौहार्दपूर्ण संबंध को विकसित करना है। वन्य जीवों के लिए सुरक्षित जंगलों को सुनिश्चित करना है। बताया कि उक्त कार्यक्रमों में आम लोगों की भागीदारी से समाज में वन्य जीवों के प्रति संवेदनशीलता का विकास होगा। साथ ही जंगलों में प्लास्टिक का कचरा फेंके जाने से उसका वन्य जीवों पर पड़ने वाले प्रभाव से भी लोगों को जागरूक किया जाएगा।

उन्होंने वन्य जीव सप्ताह के तहत लोगों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यकमों में प्रतिभाग करने की अपील की।

इस अवसर पर कोटद्वार रेंज के वन क्षेत्राधिकारी विपिन चन्द्र जोशी, रेंजर हरीश बलूनी, डिप्टी रेंजर धीरेंद्र सिंह, फॉरेस्टर राहुल चमोली, फॉरेस्टर सूर्य प्रकाश, फॉरेस्टर गंभीर सिंह तोमर, फॉरेस्टर दीप्ति नेगी, फारेस्ट गार्ड तृप्ति रावत, ” मानव वन्य जीव संंघर्स” के प्रभारी बलविंदर सिंह, उप प्रभारी मोनू कुमार के अलावा कर्मचारी व शिक्षक मौजूद रहे।