उत्तराखंड शेफ एसोसिएशन के तत्वाधान में हुआ मेगा कुकिंग व कल्चर कम्पीटिशन का आयोजन, आज होगी विजेताओं की घोषणा

उत्तराखंड शेफ एसोसिएशन के तत्वाधान में हुआ मेगा कुकिंग व कल्चर कम्पीटिशन का आयोजन, आज होगी विजेताओं की घोषणा

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। उत्तराखंड शेफ एसोसिएशन की ओर से कोटद्वार के मालवीय उद्यान में मेगा कुकिंग एवं कल्चर कॉम्पीटिशन का आयोजन किया गया।

इस आयोजन में शहर के अनेक प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लेकर अपनी पाककला, रचनात्मकता और प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में खानपान की कला के साथ-साथ स्थानीय संस्कृति और प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने का संदेश भी देखने को मिला।

आयोजन में भारतीय व्यंजनों की विविधता, भोजन तैयार करने की कला और प्रतिभागियों की रचनात्मक सोच ने कार्यक्रम को विशेष बनाया। इस तरह के आयोजन न केवल लोगों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर देते हैं, बल्कि युवाओं को अपने हुनर को निखारने और नई संभावनाओं की ओर आगे बढ़ने के लिए भी प्रेरित करते हैं।

कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत, लैंसडाउन विधायक दिलीप रावत की धर्मपत्नी नीतू रावत, सतपुली के पूर्व प्रधान व वरिष्ठ समाजसेवी जगदम्बा डंगवाल  समाजसेवी प्रमोद रावत तथा गौ सेविका सुषमा जखमोला सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। 

 

 

 

 

 

Ravikant Duklan (MA. MassCom )

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *