कोटद्वार में आयोजित हुआ पहला “Young Entrepreneurs” संवाद
एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। कोटद्वार के युवा उद्यमियों को एक मंच पर लाने, उनकी सफलता की कहानियों को साझा करने तथा स्थानीय युवाओं में उद्यमिता, नवाचार और रोजगार सृजन की भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एक विशेष संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

गुरुवार को एक निजी होटल में अयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बीरेन्द्र सिंह रावत ने किया। इस अवसर पर कोटद्वार के विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रहे युवा उधमियों ने अपने अनुभव, संघर्ष, उपलब्धियां और भविष्य की संभावनाओं पर अपने विचार प्रस्तुत किये। सभी युवा उधमियों के विचार सुनने के बाद बीरेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि इस संवाद को रखने का मुख्य उद्देश्य यह संदेश देना है कि कोटद्वार में भी रोजगार और उद्यमिता के अनेक अवसर हैं। स्थानीय युवा यदि नए विचार और नवाचार के साथ आगे बढ़ें तो वे स्वयं रोजगार प्राप्त करने के साथ-साथ दूसरों के लिए भी रोजगार के अवसर पैदा कर सकते हैं। इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और शहर के विकास को नई गति मिलेगी।

“Young Entrepreneurs” संवाद में इन विषयों पर विशेष चर्चा की गयी:-
• कोटद्वार में युवा उद्यमिता की संभावनाएं
• स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन
• नए व्यवसाय एवं स्टार्टअप के अवसर
• युवाओं की समस्याएं और सुझाव
• सरकार एवं समाज की भूमिका
• कोटद्वार की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा
