रोटरी क्लब ने किया निःशुल्क नेत्र जाँच शिविर का आयोजन

रोटरी क्लब ने किया निःशुल्क नेत्र जाँच शिविर का आयोजन

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। रोटरी क्लब कोटद्वार के तत्वावधान में नवरात्रि के पावन अवसर पर बालिकाओं के स्वास्थ्य एवं कल्याण के लिए समर्पित करते हुए डॉ. ए.के. गुप्ता जी के क्लीनिक में निःशुल्क नेत्र जाँच शिविर का आयोजन किया गया जिसमें राजकीय कन्या इण्टर कालेज के छात्रावास की 50 बालिकाओ के नेत्र परीक्षण किये गये ।
डा• ए के गुप्ता के क्लीनिक मे आयोजित उक्त शिविर का शुभारंभ रोटरी अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा गुप्ता ने किया। इस अवसर पर उन्होने कहा कि रोटरी क्लब कोटद्वार का यह प्रयास बालिका स्वास्थ्य, सेवा एवं सशक्तीकरण के प्रति समर्पण का उदाहरण है ।उन्होने नवरात्रि के पावन पर्व यह संदेश दिया कि बालिकाओं का स्वस्थ जीवन ही एक सशक्त एवं उज्ज्वल समाज की नींव है।
डा• ए के गुप्ता ने कहा कि बच्चो को अपने नेत्रो की नियमित जांच कराती रहनी चाहिए । उन्होने बच्चो को मोबाइल व टेलिविजन से दूर रहने की सलाह दी ।
बालिका छात्रावास की वार्डन दीप्ति गुसाई ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि छात्राओं की आँखों की जाँच का यह पहला अवसर था। इस पहल से बालिकाओं को अपनी दृष्टि संबंधी समस्याओं की पहचान करने और आवश्यक सहायता प्राप्त करने का अवसर मिला।
शिविर का संचालन सचिव वीना रावत ने किया ।
इस अवसर पर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, कोटद्वार के छात्रावास की 50 छात्राओं की आँखों की जाँच की गई तथा आवश्यकता के अनुसार उन्हें निःशुल्क चश्मे वितरित किए गए। कार्यक्रम के समापन पर बालिकाओं को रामदाना के लड्डू का प्रसाद भी वितरित किया गया।
इस पुनीत कार्य में सहयोग प्रदान करने के लिए डॉ. ए.के. गुप्ता को सम्मानित किया तथा क्लिनिक की पूरी टीम के सेवाभाव एवं सहयोग की सराहना की गई।
इस अवसर पर अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा गुप्ता , सचिव वीना रावत, वाई पी गिलरा, अनीत चावला, श्रीमती ऊषा अग्रवाल, शरतचन्द गुप्ता , विपिन बक्शी ,मनीष अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, धीरजधर बछवाण इत्यादि सदस्य उपस्थित थे।

Ravikant Duklan (MA. MassCom )

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *